{"_id":"5d7271348ebc3e016d630010","slug":"clash-between-two-students-groups-in-srk-degree-college-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद: महाविद्यालय में आईकार्ड दिखाने को लेकर बवाल, दो छात्र गुटों में मारपीट-पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद: महाविद्यालय में आईकार्ड दिखाने को लेकर बवाल, दो छात्र गुटों में मारपीट-पथराव
Sat, 07 Sep 2019 09:01 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 07 Sep 2019 09:01 AM IST
विज्ञापन
महाविद्यालय के बाहर मारपीट करते छात्र
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के एसआरके महाविद्यालय में शुक्रवार को आईकार्ड दिखाने को लेकर छात्रों के दो गुटों में विवाद हो गया। दोनों में मारपीट और पथराव होने से महाविद्यालय के बाहर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर थाना पुलिस मौके पहुंच गई। इससे पूर्व ही मारपीट करने वाले छात्र मौके से फरार हो गए।
थाना रसूलपुर के चौकीगेट निवासी रमन कुमार एसआरके महाविद्यालय में बीकॉम द्वितीय वर्ष का छात्र है। शुक्रवार को महाविद्यालय से बाहर आ रहा था। गेट पर पूर्व छात्र अंशुल यादव मिला। उसने आईकार्ड दिखाने को कहा तो रमन ने आईकार्ड दिखाने से इंकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों में गाली गलौज हो गई।
दोनों ने अपने साथियों को बुला लिया। दोनों गुटों में मारपीट हुई। पथराव भी किया। पथराव से महाविद्यालय के बाहर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर प्रो. शहरयार अली, डॉ. सुंदरवीर सिंह, डॉ. अमर प्रकाश सहित अन्य प्रोफेसर बाहर आ गए। उन्होंने घटना की सूचना थाना पुलिस को दे दी।

Trending Videos
पथराव में दो छात्र घायल
सूचना मिलते ही थाना उत्तर के एसएचओ केडी शर्मा फोर्स सहित पहुंचे। पुलिस के आते ही बाइक पर सवार होकर मारपीट करने वाले युवक मौके से फरार हो गए। मारपीट में घायल छात्र रमन कुमार, अमन कुमार वाल्मीकि निवासी चौकीगेट को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा।
एसएचओ थाना उत्तर केडी शर्मा ने कहा एसआरके महाविद्यालय में आईकार्ड दिखाने के मामले में रमन कुमार, मोहल्ला गंज निवासी अंशुल यादव के पक्ष में मारपीट हुई। उन्होंने कहा तहरीर आने पर मामला दर्ज करके सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं मारपीट-पथराव का वीडियो किसी ने बनाया और उसे वायरल कर दिया।
प्राचार्य डॉ प्रभाष्कर राय ने बताया कि महाविद्यालय के बाहरी परिसर में छात्र रमन एवं अंशुल के बीच विवाद हुआ है। विवाद की जानकारी थाना पुलिस को दे दी गई थी। पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। वहीं एसएचओ थाना उत्तर केडी शर्मा ने कहा कि तहरीर आने पर मामला दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।