फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   clash between two sides over pigeon pelting in Agra

आगरा में कबूतरबाजी को लेकर चाकूबाजी: सगे भाइयों समेत चार लोग घायल, मोहल्ले में मची अफरातफरी

Wed, 04 May 2022 05:32 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 04 May 2022 05:32 PM IST
सार

शाहगंज के हमीद नगर गड्ढा में कबूतरबाजी के दौरान छत पर शोर मचाने को लेकर हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर डंडों और चाकुओं से हमला कर दिया। 

विज्ञापन
clash between two sides over pigeon pelting in Agra
घायल युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र में बुधवार को कबूतरबाजी को लेकर चाकूबाजी हो गई। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। हमलावरों ने चाकुओं और डंडों से प्रहार कर एक ही परिवार के तीन लोगों को घायल कर दिया। परिजन घायलों को लेकर थाने पहुंच गए। बाद में घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। घटना में दूसरे पक्ष का भी एक युवक घायल हुआ है।

विज्ञापन


घटना थाना शाहगंज के मोहल्ला हमीद नगर गड्ढा की है। मोहल्ला निवासी शहजाद ने बताया कि मोहल्ले में रहने वाले राजा पक्ष के लोग सुबह कबूतरबाजी कर रहे थे। इस दौरान वो लोग  बार-बार उनकी छत पर आकर शोर कर रहे थे। जिससे परिवार के लोगों को दिक्कत हो रही थी। परिवार के अकरम पुत्र अंसारो ने विरोध किया। उसने युवकों को शोर मचाने से मना किया। जिसे लेकर राजा पक्ष के लोगों से कहासुनी हो गई।

विज्ञापन

चाकुओं और डंडों से किया हमला

कहासुनी ने विवाद का रूप ले लिया। आरोप है कि राजा पक्ष के लोगों ने अकरम के घर पर हमला बोल दिया। उन्होंने अकरम उसके भाई इमरान और चचेरे भाई अमन पुत्र भाजुद्दीन पर चाकुओं और डंडों से प्रहार कर दिए। अकरम के पेट और अमन के गले में चाकू लगा, जिससे दोनों लहूलुहान हो गए। पिटाई के चलते अकरम का छोटा भाई इमरान भी घायल हो गया। दूसरे पक्ष का युवक राजा भी घायल हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चाकूबाजी की घटना से मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। विवाद की आशंका पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। इंस्पेक्टर शाहगंज जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि घायलों को एसएन मेडिकल कालेज भेजा गया है। घायल पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। विवाद के बाद मोहल्ले में पुलिस तैनात कर दी है।

ठेले पर घायलों को लेकर थाने पहुंचे

अकरम और अमन के चाकू लगने पर परिवार के लोगों उन्हें और इमरान को ठेल एवं ऑटो में लेकर थाने पहुंच गए। वह थाने में उन्हें बचाने की गुहार लगाते हुए बिलखने लगे। पुलिस ने घायलों की हालत देख उन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज भेज दिया। उधर, आरोपी राजा ने पुलिस को बताया कि अकरम पक्ष के युवक उसका मजाक उड़ा रहे थे। जिसका विरोध करने पर कहासुनी हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed