फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Clash between two parties in Nagla Dhiru of Fatehpur Sikri heavy stone pelting 15 injured

Agra: फतेहपुर सीकरी के नगला धीरू में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, जमकर हुआ पथराव; 15 घायल

Thu, 20 Jun 2024 10:13 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 20 Jun 2024 10:13 PM IST
सार

फतेहपुर सीकरी के नगला धीरू में पुरानी रंजिश और घड़ी चोरी के विवाद में बवाल हो गया। दोनों तरफ से जमकर पथराव हुआ, जिसमें 15 लोगों के घायल होने की सूचना है। गांव में तनाव को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस लगाई गई है।
 

विज्ञापन
Clash between two parties in Nagla Dhiru of Fatehpur Sikri heavy stone pelting 15 injured
अस्पताल लाए गए घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र के नगला धीरू में पुरानी रंजिश और घड़ी चोरी के विवाद में बृहस्पतिवार रात खूनी संघर्ष हुआ। दोनों पक्षों से चार महिलाओं सहित 15 लोग घायल हैं। गंभीर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव में तनाव को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस लगाई गई है।
विज्ञापन


फतेहपुर सीकरी क्षेत्र की ग्राम पंचायत मंगोली में नगला धीरू गांव है। बृहस्पतिवार को गांव के वासुदेव शर्मा और चरण सिंह पक्ष में पुरानी रंजिश बवाल में बदल गई। वासुदेव पक्ष ने चरण सिंह पक्ष के भीमसेन पर बच्चों की घड़ी चुराने का आरोप लगाया। उलाहना देने दूसरे पक्ष के घर गए थे। इसी बात पर विवाद बढ़ गया।
विज्ञापन


दोनों पक्ष लाठी-डंडे, सरिया, हसिया, कुल्हाड़ी और ईंट-पत्थर लेकर आमने-सामने आ गए। जमकर मारपीट हुई। चार महिलाओं के सिर फट गए। संघर्ष में 15 लोगों की हालत गंभीर है। जातीय संघर्ष की सूचना पर सर्किल का पुलिस फोर्स पहुंच गया। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए नगला धीरू में भारी संख्या में पुलिस लगाई गई है। घायलों में प्रथम पक्ष से राम अवतार, वासुदेव शर्मा, ब्रजकिशोर, श्रीराम, हर गोविंद, दिनेश, गजेंद्र शर्मा और दूसरे पक्ष के चरण सिंह, जगन सिंह, प्रेम सिंह, भीमसेन, राजश्री, सरोज, कमलेश व आरती हैं। घायलों को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के लिए भेजा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सभी को प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एससी-एसटी में दर्ज था केस
 वासुदेव और चरण दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए हैं। वासुदेव पक्ष का कहना है कि दूसरे पक्ष ने उनके ऊपर एससी-एसटी एक्ट का फर्जी केस दर्ज कराया था। बच्चे की घड़ी चोरी हो गई, जिसका उलाहना देने गए चरण पक्ष के घर गए थे। वहीं, चरण सिंह पक्ष का कहना है कि वो घर पर आकर गाली-गलौज करने लगे। जरा सी बात पर उन्होंने हमला कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed