{"_id":"5b0288534f1c1bde408b6c44","slug":"clash-between-two-groups-over-religious-place-in-kasganj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कासगंज में धार्मिक स्थल पर निर्माण को लेकर विवाद, फायरिंग के बाद गांव में पीएसी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज में धार्मिक स्थल पर निर्माण को लेकर विवाद, फायरिंग के बाद गांव में पीएसी तैनात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
Updated Mon, 21 May 2018 02:24 PM IST
विज्ञापन
मौके पर पुलिस और ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज जिले के बझेरा गांव में रविवार रात को धार्मिक स्थल पर निर्माण को लेकर दो समुदाय के लोग भिड़ गए। दोनों ओर से फायरिंग भी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों को हिरासत में लिया।
देर रात को डीआईजी पीयूष श्रीवास्तव ने भी गांव में पहुंच कर दोनों समुदायों के लोगों से जानकारी ली। इसके बाद विवाद को सुलझाने का भरोसा दिया। हालात को देखते हुए गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है।
जानकारी के मुताबिक पाटियाली तहसील के बझेरा गांव में धार्मिक स्थल की जमीन को लेकर पिछले 10 साल से विवाद चला आ रहा है। उस वक्त ये गांव बदायूं जिले के उसहैत थाने की सीमा में था।

ग्रामीण से जानकारी लेते पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
गांव में 40 साल पुराना एक समुदाय का धार्मिक स्थल है। जहां छप्पर पड़ा है। उसके सामने कुछ दूरी पर पीपल का पेड़ है। जहां पहले दूसरे समुदाय के लोगों ने निर्माण कार्य करने की कोशिश की थी।
रविवार रात को एक समुदाय के लोगों ने अपनी जगह में निर्माण के लिए नींव लगाई थी। इसका विरोध दूसरे समुदाय के लोगों ने किया। विवाद इतना बढ़ गया कि फायरिंग होने लगी। जिससे गांव में हड़कंप मच गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों समुदायों के दो-दो लोगों को हिरासत में लिया। जानकारी पर पुलिस फोर्स के साथ डीआईजी पीयूष श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों ने पूरे मामले की जानकारी ली।
डीआईजी ने बताया कि हालात को देखते हुए गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इस विवाद को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।