{"_id":"5f17fc056350191a757e3665","slug":"clash-between-two-groups-gun-firing-in-front-of-policeman-crime-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रुपयों के लेनदेन को लेकर दो गुटों में मारपीट, फायरिंग से इलाके में मची सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुपयों के लेनदेन को लेकर दो गुटों में मारपीट, फायरिंग से इलाके में मची सनसनी
Wed, 22 Jul 2020 02:19 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 22 Jul 2020 02:19 PM IST
सार
- रुपयों के लेनदेन को लेकर की गई फायरिंग से फैली दहशत
- पुलिस ने तहरीर के आधार पर किया मुकदमा दर्ज
- दो आरोपी गिरफ्तार, शेष की तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन
पुलिस के सामने मारपीट के आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी के बेवर कस्बा में मंगलवार रात्रि नामजदों द्वारा एक युवक के घर के बाहर मारपीट कर जमकर फायरिंग की गई। आधा दर्जन से अधिक हुई फायरिंग से क्षेत्र में दहशत फैल गई।
पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही आरोपी मौके से फरार हो गए।घटना में पीड़ित द्वारा पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
ये भी पढ़ें- राजा मानसिंह हत्याकांडः सभी दोषियों को आजीवन कारावास, 35 साल बाद मिला इंसाफ
विज्ञापन
बेवर के इटावा रोड निवासी देवेश कुमार पुत्र महेश चंद्र दुबे ने बताया कि कस्बा निवासी मुन्नू पुत्र हिदायत अली उनके घर के बाहर आया और गाली गलौज करने लगा।

जब इसका विरोध किया तो उसने फोन कर अपने साथियों फैजी व उवैस पुत्रगण कफील, जुनैद उर्फ बाबर पुत्र महमूद, भाई हैदर पुत्र हिदायत निवासीगण कस्बा बेवर को बुला लिया। इन लोगों ने देवेश के ऊपर फायर कर दिए जिसमें वह बाल बाल बच गया। गोलियों की आवाजों से कस्बे में दहशत फैल गई।
सडकों पर घूम रहे लोग घरों में छिप गए। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गए। मंगलवार रात में ही पीड़ित की तहरीर पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया। घटना में नामजद दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शेष की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है।
दोनों पक्षों में रुपये के लेनदेन का विवाद बताया जा रहा है, जांच की जा रही है। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है। वहीं अन्य आरोपी भी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे। जसवीर सिंह सिरोही इंस्पेक्टर थाना बेवर