{"_id":"5d7a8aa38ebc3e93b24e2e7c","slug":"clash-and-stone-pelting-in-tajganj-police-station-two-injured-on-ganesh-visarjan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगराः गणेश मूर्ति विसर्जित करने का किराया मांगने पर विवाद, एक ही समुदाय के दो गुटों में पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगराः गणेश मूर्ति विसर्जित करने का किराया मांगने पर विवाद, एक ही समुदाय के दो गुटों में पथराव
Fri, 13 Sep 2019 12:06 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 13 Sep 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
थाना ताजगंज के तुलसी चबुतरा में मामूली बात को लेकर पत्थर बाजी करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुलसी चबूतरा में गुरुवार शाम को प्रजापति और राठौर समाज के लोगों में पथराव हो गया। टेंपो के रुपयों को लेकर हुए विवाद के बाद पहले मारपीट हुई। इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे पर ईंट पत्थर फेंके। पुलिस ने पहुंचकर तीन आरोपियों को पकड़ लिया। मामले की तहरीर नहीं दी है।
तुलसी चबूतरा में प्रजापति समाज के लोगों ने गणेश जी की प्रतिमा की स्थापना की थी। गुरुवार दोपहर को लोग राजू राठौर के टेंपो से प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले गए थे। इसी टेंपो से लोग वापस भी आए।
राजू ने अपने टेंपो का 500 रुपये किराया मांगा। मगर, नरायन सिंह प्रजापति ने रकम देने से मना कर दिया। इस बात पर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। कुछ ही देर में दोनों के परिवार के लोग जुट गए। उनमें मारपीट के बाद पथराव होने लगा। तकरीबन दस मिनट तक दोनों गुटों के लोग एक दूसरे पर पत्थर फेंकते रहे।

मोहल्ले से बड़ी संख्या में लोग निकलकर जा रहे थे। घटना से अफरातफरी मच गई। सूचना पर क्षेत्राधिकारी सदर विकास जायसवाल ताजगंज थाना की फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ लिया।
एक महिला और एक युवक पत्थर लगने से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है। सीओ सदर ने बताया कि किसी गुट की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। अब पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज किया जाएगा। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।