{"_id":"5e9882ca8ebc3e72c330193e","slug":"clash-and-stone-pelting-in-lohamandi-not-giving-bidi-crime-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में बीड़ी नहीं देने पर पड़ोसियों में झगड़ा, मारपीट और पथराव, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में बीड़ी नहीं देने पर पड़ोसियों में झगड़ा, मारपीट और पथराव, तीन घायल
Fri, 17 Apr 2020 12:32 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 17 Apr 2020 12:32 AM IST
सार
आरोपी सनी को गिरफ्तार कर लिया गया है
विज्ञापन
पथराव के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूछताछ करती हुई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में थाना लोहामंडी के नौबस्ता में बृहस्पतिवार को बीड़ी नहीं देने पर पड़ोसियों में झगड़ा हो गया। आरोप है कि एक परिवार पर कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। इसके बाद पथराव कर दिया। इसमें तीन लोग घायल हो गए। सांप्रदायिक तनाव की सूचना पर फोर्स पहुंच गई। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
नौबस्ता निवासी योगेश कुमार पुत्र हरी सिंह घर में कपड़ों पर प्रेस करने का काम करता है। योगेश ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर को ढाई बजे सनी उर्फ टोंटा घर पर आया।
योगेश से बीड़ी मांगने लगा। योगेश ने कहा कि लॉकडाउन चल रहा है। ऐसे में घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। इस पर अभद्रता करने लगा। योगेश के परिवार के लोग घर के अंदर चले गए।

आरोप है कि सनी अपने साथ 20-25 लोगों को ले आया। उन्होंने मारपीट के बाद पथराव कर दिया। परिजनों ने घर में छिपकर जान बचाई। योगेश के सिर में ईंट लगने से घायल हो गया। वहीं उसके पिता हरी सिंह और भाई सुरेश के चोट लगी है। सूचना पर थाना लोहामंडी की फोर्स पहुंच गई।
पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में सनी सहित अन्य के खिलाफ जानलेवा हमला सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि पड़ोसियों में विवाद हुआ है।
पीड़ित पक्ष की तहरीर पर सनी सहित चार नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी सनी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। सिर में ईंट मारी गई है।