फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Claims of 80-year-old visually impaired Baba being investigatedClaims of 80-year-old visually impaired Baba being investigated

Agra News: दृष्टिबाधित 80 वर्षीय बाबा के दावों की हो रही जांच

Tue, 05 May 2026 03:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 05 May 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
Claims of 80-year-old visually impaired Baba being investigatedClaims of 80-year-old visually impaired Baba being investigated
आगरा। दृष्टिबाधित 80 वर्षीय बाबा डॉ. संतोष गोयल का मिलिट्री हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है। उनके दावों की जांच भी कराई जा रही है। बाबा ने कहा था कि वह नेशनल डिफेंस अकादमी खड़कवासला, पुणे के अंग्रेजी के शिक्षक थे। आंखों की रोशनी जाने की वजह से नौकरी छूट गई थी।
विज्ञापन

केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर आगरा के अपर आयुक्त अजय मिश्रा ने एक्स पर दृष्टिहीन बाबा का वीडियो तीन दिन पूर्व पोस्ट किया था। वीडियो में अपना नाम संतोष गोयल बताने वाले बाबा ने कहा था कि उन्होंने अंग्रेजी में 1971 में पीएचडी की थी। एनडीए में शिक्षक रहे। उनसे पढ़े हुए लेफ्टिनेंट और कर्नल हैं। मगर आंख खराब हो गई। 15 साल की नौकरी पूरी हो जाती तो 70-80 हजार रुपये पेंशन मिलती।
विज्ञापन

वह तंगहाली में नगला पदी, न्यू आगरा स्थित एक मंदिर में गुजर बसर कर रहे हैं। एक हलवाई के पास जाकर ढोकला और लड्डू खा लेते हैं। शाम को नगला पदी में आकर किसी के घर में रुक जाते हैं। दिन में मंदिर में रहते हैं। बाबा का वीडियो सोशल मीडिया में आने के बाद सेना पुलिस पहुंच गई। पूछताछ के बाद बाबा को टीम ले गई। जानकारी के मुताबिक, उन्हें मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। उनके बारे में जानकारी भी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed