{"_id":"5ff0ba2a8ebc3e41a2366abe","slug":"civic-tundla-news-agr4746852139","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण कर जानी विरासत अभियान प्रगति की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण कर जानी विरासत अभियान प्रगति की रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला (फिरोजाबाद)। जिलाधिकारी ने शनिवार को गांव बाघई में औचक निरीक्षण कर विरासत अभियान प्रगति की जमीनी हकीकत जानी। साथ ही निर्माणाधीन कार्यों का भी निरीक्षण कर ग्रामीणों से बात की। इस दौरान दिव्यांग शौंचालय की शिकायत पर जांच के आदेश दिए।
जिलाधिकारी चंद्रविजय सिंह शनिवार दोपहर बाघई गांव पहुंचे और उन्होंने विरासत अभियान की प्रगति का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित ग्रामवासियों से प्राथमिक विद्यालय पर पहुंचकर बात की। लेखपाल द्वारा उन्हें अवगत कराया गया कि उपरोक्त गांव में कुल छह वारिस इस अभियान के दौरान मिले हैं, जिसमें से दो विरासतों में जांच उपरांत ऑर्डर कर खतौनी स्वयं जिलाधिकारी द्वारा मृतक किसान बाबूलाल के वारिस जितेंद्र सिंह को दी गई। इसके बाद जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर में बन रहे दिव्यांग शौचालय का निरीक्षण भी किया। इसकी शिकायत ग्रामवासियों द्वारा की गई थी।
इस पर जिलाधिकारी ने तकनीकी समिति द्वारा जांच कराने का आश्वासन दिया। विद्यालय में ही शिकायत प्राप्त होने पर सहायक अध्यापिका नेहा बंसल की जांच की। जिस पर जिलाधिकारी ने प्रधानाध्यापिका तथा लेखपाल को उपरोक्त शिक्षिका के बारे में यह सुनिश्चित करने को कहा कि वह समय से तथा शिक्षण कार्य संपादित करें। जिलाधिकारी ने गांव मदावली में गोशाला का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार डॉ. गजेन्द्रपाल सिंह, खंड विकास अधिकारी, लेखपाल मदवली एवं सचिव मदावली सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
गोशाला में चारा-पानी उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
टूंडला। जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी को यह निर्देश दिया कि अपनी देखरेख में गोशाला का कुशल संचालन कराना सुनिश्चित करें तथा पशुओं को समय से चारा-पानी उपलब्ध कराएं। इसके अतिरिक्त गोशाला में तिरपाल का इंतजाम कराने के निर्देश भी दिए।