{"_id":"5f9865f38ebc3e9bbd5f597f","slug":"civic-tundla-news-agr4655726135","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठार गंगाराम में राशन डीलर के विरोध में ग्रामीणों ने शुरू की भूख हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठार गंगाराम में राशन डीलर के विरोध में ग्रामीणों ने शुरू की भूख हड़ताल
विज्ञापन
टूंडला के गांव ठार गंगाराम में भूख हड़ताल पर बैठे ग्रामीण
- फोटो : TUNDLA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला (फिरोजाबाद)। थाना पचोखरा के गांव ठार गंगाराम में राशन डीलर की मनमानी के विरोध में ग्रामीणों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी। उन्होंने डीलर पर मनमानी करने और अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया।
मामला ग्राम पंचायत एलई के मजरा ठार गंगाराम का है। ग्रामीणों का आरोप है कि राशन डीलर मनमानी करता है। डीलर ने गांव के कई लोगों के नाम राशन कार्ड से कटवा दिए हैं। शिकायत करने पर वह राशन न देकर भगा देता है। उसकी मनमानी को लेकर वे पहले भी उच्चाधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, किंतु कोई कार्रवाई न होने से राशन डीलर के हौसले बुलंद हैं।
राशन डीलर की उक्त मनमानी व अभद्रता साथ ही शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई न होने पर मंगलवार को ग्रामीण लामबंद होकर डीलर के विरुद्ध भूख हड़ताल पर बैठ गए। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं होगा, तब तक वह भूख हड़ताल पर बैठे रहेंगे। भूख हड़ताल पर बैठने वालों में शारदा देवी, फूलवती, लटूरी सिंह, दामोदर निषाद, सुनील कुमार, भुरिया देवी, देवेन्द्र, मनोज, श्रीकिशन, रनवीर सिंह, संजय कुमार, जगदीश कुमार, गिर्राज सिंह, जयचन्द्र, बृजवासी आदि हैं।