फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   civic, oil

अब 40 हजार घरों में नहीं जलेगा केरोसिन से दीया

Mon, 13 Jan 2020 10:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
civic, oil
मैनपुरी। अब नगरीय क्षेत्रों में किसी भी घर में केरोसिन (मिट्टी का तेल) से दीपक जलता नजर नहीं आएगा। क्योंकि अब इनमें राशन की दुकान पर केरोसिन का वितरण नहीं होगा। पूर्ति विभाग ने नगर पालिका समेत सभी नौ नगर पंचायतों को मिलने वाला पूरा केरोसिन सरेंडर कर दिया है।
विज्ञापन

जिले में मैनपुरी नगर पालिका के अलावा, कुसमरा, किशनी, कुरावली, करहल, ज्योंती खुडिय़ा, घिरोर, भोगांव और बेवर नगर पंचायतें हैं। इनमें रहने वाले 40 हजार परिवारों को अब तक राशन कार्ड केरोसिन मिलता था। लेकिन इस माह से अब उन्हें केरोसिन नहीं मिलेगा। दरअसल नए नियम के अनुसार केवल उन्हीं लोगों को केरोसिन दिया जाएगा, जिनके घर में गैस कनेक्शन और बिजली का कनेक्शन नहीं होगा। इसके लिए शासन ने पूर्ति विभाग से रिपोर्ट मांगी थी जिसके बाद पूर्ति विभाग ने चिन्हांकन कर शासन को रिपोर्ट भेज दी है। इसमें नगरीय क्षेत्र के सभी राशन कार्ड धारकों का लक्ष्य सरेंडर कर दिया गया है। ऐसे में अब केवल ग्रामीण क्षेत्रों के डीलर के यहां ही केरोसिन आएगा और बाकी लोगों को वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन

इससे पूर्ति विभाग पर करीब 40 हजार लीटर केरोसिन का बोझ कम हो जाएगा। इससे सरकारी खजाने को प्रतिमाह 14 लाख रुपये का फायदा होगा।
1.50 लाख ग्रामीण परिवारों का भी बंद हो चुका है केरोसिन
ग्रामीण क्षेत्र में पहले ही हजारों परिवारों को केरोसिन मिलना बंद हो गया है। शासन के आदेश के बाद पूर्ति विभाग ने सर्वे कर 1.50 लाख राशन कार्डों पर केरोसिन बंद करने की रिपोर्ट सितंबर में शासन को भेजी थी। इसके बाद से ही अक्तूबर में उन्हें केरोसिन मिलना बंद हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राशन डीलर से हो रहा विवाद
पूर्ति विभाग द्वारा सर्वे के बाद नगरीय क्षेत्र में सभी व ग्रामीण क्षेत्र में 66 प्रतिशत लोगों का केरोसिन बंद किया जा चुका है। लेकिन जब लोग राशन की दुकान पर हुंच रहे हैं तो केरोसिन को लेकर उनका राशन डीलर से विवाद हो रहा है। क्योंकि वे पूछ रहे हैं कि आखिर उनका केरोसिन क्यों बंद किया गया है।

हाईलाइटर्स
-01 है जिले में नगर पालिका
-08 हैं जिले में नगर पंचायतें
-35514 हैं नगरीय क्षेत्रों में पात्र गृहस्थी कार्ड
-4754 हैं नगरीय क्षेत्र में अंत्योदय कार्ड
-106 हैं शहरी क्षेत्र में राशन की दुकानें
-694 हैं ग्रामीण क्षेत्र में राशन की दुकानें
शासन से बिजली और गैस कनेक्शन से आच्छादित परिवारों का केरोसिन बंद करने के आदेश हैं। इसी क्रम में नगरीय क्षेत्रों का संपूर्ण व ग्रामीण क्षेत्र का 66 प्रतिशत केरोसिन वितरण बंद कर दिया गया है।
यूआर खान, जिला पूर्ति अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed