{"_id":"5feb6f6e8ebc3e3c8456cd8f","slug":"civic-mainpuri-news-agr474128089","type":"story","status":"publish","title_hn":"2.72 करोड़ हुए खर्च फिर भी घरों तक नहीं पहुंच सका पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2.72 करोड़ हुए खर्च फिर भी घरों तक नहीं पहुंच सका पानी
विज्ञापन
29एमएनपी-25-शहर के मोहल्ला महमूद नगर में नलकूप के पास पानी की लाइन लीकेज होने से भरा पानी
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। नगर में पेयजल व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए 2.72 करोड़ खर्च किए गए। इसके बावजूद लोगों को पीने का पानी मयस्सर नहीं हो सका। शहर के कई मोहल्लों में हाल ही में बिछाई गई पानी की लाइन लीक हो रही है। ऐसे में घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। लाइन लीकेज होने के कारण प्लॉटों में पानी भर रहा है। लेकिन जिला प्रशासन और कार्यदायी संस्था इस ओर ध्यान नहीं दे रही है।
शहर के मोहल्ला देवपुरा, चांदेश्वर रोड, शंकर मील कॉलोनी, महमूद नगर और गाड़ीवान में पानी की आपूर्ति के लिए 2.72 करोड़ की लागत से दो टंकी की स्थापना कराई गई थी। चांदेश्वर रोड और महमूद नगर में नलकूप की स्थापना के साथ ही मोहल्लों में पानी की लाइन बिछाने की जिम्मेदारी संस्था जलनिगम को सौंपी गई थी।
छह महीने पहले ही काम पूरा भी कर लिया गया। नगर पालिका ने नलकूप हैंडओवर ले लिए। हालांकि जलनिगम की लापरवाही के कारण शहर के मोहल्ला देवपुरा, शंकर मील कॉलोनी, महमूद नगर, गाड़ीवान, चांदेश्वर रोड पर कई स्थानों पर पानी की लाइन लीकेज कर रही है। इस कारण गलियाें का मार्ग खराब हो रहा हैं तो खाली स्थानों पर पानी भी भर रहा है। हजारो लीटर पानी बर्बाद हो रहा है।
विज्ञापन
-----
नलकूप के पास ही हजारों लीटर पानी हो रहा बर्बाद
शहर के मोहल्ला महमूद नगर में स्थापित नलकूप के पास ही लाइन में बड़ा लीकेज है। इसके चलते हजारों लीटर पानी प्रतिदिन बर्बाद हो रहा है। न तो इस ओर कार्यदायी संस्था ध्यान दे रही है और न ही नगर पालिका। परेशानी जनता को भुगतनी पड़ रही है।
-----
नगर पालिका से लेकर मुख्यमंत्री तक की गई शिकायत
शहर के मोहल्ला देवपुरा और महमूद नगर के सभासदों ने पेयजल व्यवस्था की बदहाल स्थिति को लेकर नगर पालिका प्रशासन, जिलाधिकारी, कमिश्नर, शासन के प्रमुख सचिव और मुख्यमंत्री तक शिकायत की है। इसके बाद भी नगर की इस समस्या को हल नहीं किया जा सका है।
----
मोहल्ले में कई स्थानों पर पानी की लाइन लीकेज है। नगर पालिका से लेकर मुख्यमंत्री तक शिकायत की गई है। लेकिन समस्या का निराकरण नहीं हो रहा है।
दीपक सिंह उर्फ रिंकू सभासद देवपुरा
-----
मोहल्ले में कई जगह पानी की लाइन लीकेज कर रही है। नगर पालिका प्रशासन को इस तरफ ध्यान देना चाहिए। खाली प्लाटों में पानी भर रहा है जो बीमारियों को आमंत्रण दे रहा है।
सौरभ अग्निहोत्री, देवपुरा
-----
नगर पालिका में कई बार पानी लाइन के लीकेज की शिकायत की गई। लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। जिलाधिकारी को भी शिकायती पत्र भेजे गए हैं।
इश्तियाक अली, महमूद नगर
---
पानी की लाइन में लीकेज के कारण घरों के पास पानी भर रहा है। घरों में पीने का पानी नहीं पहुंच रहा है। प्रशासनिक अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
मोहम्मद जुनील, महमूद नगर
-----
लाइन का कार्य पूरा हो चुका है। कुछ स्थानों से शिकायत मिली हैं। वहां शीघ्र काम कराया जाएगा। नलकूप नगर पालिका को हैंडओवर किए जा चुके हैं।
आरके शर्मा अधिशासी अभियंता जल निगम
-----
कार्यदायी संस्था ने लाइन बिछाने में लापरवाही की है। इस कारण कई स्थानों पर लाइन लीकेज है। इसके चलते लाइन को हैंडओवर नहीं किया गया है। संबंधित संस्था को पत्र लिखकर लाइन ठीक कराने को कहा गया है।
लालचंद भारती ईओ नगर पालिका