फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   civic

नहर में खंदी से दो सौ बीघा फसल हुई जलमग्र

Wed, 22 Jul 2020 10:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
civic
22एमएनपी-19-दन्नाहार नहर से कटी खंदी - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी/दन्नाहार। विकास खंड घिरोर में दन्नाहार के पास निचली गंगा नहर कानपुर ब्रांच में खंदी लगने से दो गांवों की दो सौ बीघा फसल डूब गई। किसानों ने घटना की जानकारी नहर विभाग के अधिकारियों को दी लेकिन अब तक खंदी बंद नहीं की गई। किसानों ने खंदी बंद कराने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव दन्नाहार से निचली गंगा नहर कानपुर ब्रांच होकर गुजरती है। नहर के साथ ही पचावर रजबहा भी बनी है। इससे आसपास के गांव के लोगों को फसलों की सिंचाई के लिए पानी मिलता है। सोमवार को दन्नाहार पुल के पास नहर से रजबहा में एक खंदी हो गई। इससे रजबहा में पानी बढ़ गया। इसकी जानकारी किसानों ने नहर विभाग के अधिकारियों को दी लेकिन किसी ने सुनवाई नहीं की। मंगलवार को खंदी और बढ़ जाने से पानी का दबाव बढ़ा तो रजबहा ओवरफ्लो होने लगा। इससे गांव भटानी और सीतापुर में रजबहा की पटरी से पानी उतरने लगा और किसानों की खेतों में खड़ी धान की नर्सरी और मक्का की लगभग दो सौ बीघा फसल डूब गई।ग्रामीणों ने बताया कि अवर अभियंता नहर विभाग को मामले की जानकारी दी गई है, इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पीड़ित किसानों ने एसडीएम से खंदी बंद कराने की मांग की है। मांग करने वालों में किसान मुनेश चौहान, मुकेश बाथम, विपिन कुमार, मनोज कुमार, भानुप्रताप, बंगाली यादव, अमर सिंह यादव, सतेंद्र सिंह आदि प्रमुख हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed