फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   civic

रघुराजपुरी में लाइन बिछने के छह महीने बाद भी नहीं मिला पीने को पानी

Tue, 21 Jul 2020 05:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 05:27 PM IST
विज्ञापन
civic
21एमएनपी-02-शहर के वार्ड रघुराजपुरी में मलिक मील को जाने वाली लाइन का गड्ढा यहां लीकेज के कारण आता है - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। शहर के वार्ड 27 रघुराजपुरी में 27 सौ घरों में पीने के लिए शुद्ध पानी नहीं पहुंच रहा है। मोहल्ले में पेयजल आपूर्ति के लिए 1.11 करोड़ की लागत से एक साल से पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। कई घरों में पाइप लाइन से कनेक्शन नहीं दिया गया है। जहां दिया गया है वहां लाइन बिछाने के छह महीने बाद भी पानी नहीं पहुंचा। कुछ घरों में इसी सप्ताह पानी पहुंचा, लेकिन वह साफ नहीं है।
विज्ञापन

वार्ड रघुराजपुरी में मोहल्ला रघुराजपुरी, मलिक मील कॉलोनी, स्टेशन रोड और खरगजीत नगर आते हैं। यहां अमृत योजना के तहत डेढ़ साल से जल निगम पेयजल व्यवस्था के लिए लाइन बिछा रहा है। निर्धारित समय सीमा 30 जून निकलने के बाद भी मोहल्ले के लोगों को पीने के लिए पानी नहीं मिल पाया है। मोहल्ला मलिक मील में सात दिन पहले पानी की सप्लाई शुरू कराई गई। लाइन लीकेज होने के कारण गंदा पानी घरों में पहुंच रहा है। मंगलवार को सभासद रवि कुमार ने अधिशासी अभियंता जल निगम से पाइप लाइन लीकेज होने और गंदा पानी आने की शिकायत भी की।
विज्ञापन

छह महीने पहले पाइप लाइन बिछाई गई थी। आज तक एक बूंद पानी नहीं आया है। कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विजय पाल सिंह
गर्मी के मौसम में पीने के पानी की दिक्कत हो रही है। पाइप लाइन में पानी न आने के कारण सरकारी हैंडपंप से पानी लेना पड़ रहा है।
आनंद कुमार
मोहल्ले में पेयजल संकट है। कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा। आखिर इस समस्या से कब निजात मिलेगी
आकाश सिंह
छह महीने पहले जब लाइन बिछाई गई थी तो भरोसा दिया गया था कि तीन महीने में पानी उपलब्ध करा दिया जाएगा। आज तक पानी नहीं मिल सका।
केपी सिंह भदौरिया
अधिशासी अभियंता जल निगम आरके शर्मा से दो टूक
सवाल: रघुराजपुरी वार्ड में कई घरों में लाइन बिछाने के बाद भी कनेक्शन नहीं दिया गया है।
जवाब: कनेक्शन की प्रक्रिया चल रही है, जिनके आवेदन मिल गए हैं उन्हें कनेक्शन दे दिया गया है।
सवाल: कुछ लोगों की शिकायत है कि उनके घर तक लाइन नहीं बिछाई गई है।
जवाब: लाइन बिछाने का कार्य पूरा कर लिया गया है। यदि कोई गली छूटी है तो उसका सर्वे कराने के साथ लाइन बिछाई जाएगी।
सवाल: रघुराजपुरी में लाइन बिछाने के छह महीने बाद भी पानी नहीं पहुंचा है।
जवाब: पानी आपूर्ति शुरू कराने के लिए ट्रायल शुरू करा दिया गया है। जल्द ही आपूर्ति शुरू होगी।
सवाल: रघुराजपुरी के लोगों को शुद्ध पेयजल व्यवस्था के लिए कब तक इंतजार करना होगा।
जवाब: लाइन पूरी तरह से बिछाई जा चुकी है। एक दो जगह लीकेज थी, वह ठीक करा दिया गया है। ट्रायल किया जा रहा है शीघ्र ही शुद्ध पानी पीने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed