{"_id":"5eb54b3d8ebc3e902828a17a","slug":"civic-mainpuri-news-agr440944656","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभियान चलाकर पात्रों को लाभ दिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभियान चलाकर पात्रों को लाभ दिलाएं
विज्ञापन
08एमएनपी-22-कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में मौजूद अधिकारी
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। लॉकडाउन अवधि में अभी सुधार की गुंजाइश है। पात्रों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए अभियान चलाया जाए। एडीएम और डीपीआरओ सामंजस्य बनाकर काम करें। यह बातें डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहीं।
शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में डीएम ने कहा वंचित 895 पंजीकृत श्रमिकों के बैंक खाते तत्काल अपडेट कराकर उनको योजना का लाभ दिया जाए। इस काम के लिए सभी एसडीएम अपनी जिम्मेदारी निभाएं। कोई भी पात्र योजनाओं का लाभ पाने से वंचित न रहे। पात्रों को किसी न किसी योजना का लाभ जरूर मिले। लॉकडाउन में 10722 नए राशन कार्ड बने हैं। लेकिन लंबित आवेदनों पर भी राशन कार्ड बनाए जाएं। राशन कार्ड धारकों को कोटेदारों के माध्यम से निर्धारित खाद्यान्न दिलाया जाए। किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। भोगांव स्थित क्वारंटीन सेंटर और सामुदायिक स्वास्थ्य का रोजाना सीएमओ निरीक्षण करें। 927 लोगों के लिए गए सैंपल में से 792 की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। 133 लोगों की रिपोर्ट आनी है। जिले में दो पॉजिटिव मरीज हैं।
एसपी अजय कुमार पांडेय, नोडल अधिकारी अशोक कुमार, सीडीओ नगेंद्र शर्मा, सीएमओ एके पांडेय, एडीएम बी राम, एएसपी ओपी सिंह, एसडीएम सदर रजनीकांत, सीओ सिटी अभय नरायन राय, क्षय रोग अधिकारी सीएम यादव, एसीएमओ जीपी शुक्ला, बीएसए विजय प्रताप सिंह, डीपीआरओ स्वामीदीन, कार्यक्रम अधिकारी अरविंद कुमार मौजूद रहे।