फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   civic, health, district hospital, doctor

दो घंटे देरी से पहुंचा डाक्टर, हंगामा

Fri, 12 Jul 2019 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
civic, health, district hospital, doctor
एटा। जिला अस्पताल में डाक्टरों की लेट लतीफी का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। हालात ये है कि जल्दी दिखाने के चक्कर में मरीज सुबह से ही ओपीडी के सामने लंबी लाइनें लगाकर खड़े हो जाते हैं लेकिन आदत से मजबूर डाक्टर घंटों की देरी से पहुंचते हैं। शुक्रवार को बाल रोग विशेषज्ञ दो घंटे तक नहीं पहुंचे तो तीमारदारों को गुस्सा फूट पड़ा और हंगामा खड़ा कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ की ओपीडी के सामने मररीजोें की लंबी कतार लग गई लेकिन तय समय से दो घंटे तक डाक्टर नहीं आए तो बच्चों के परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। नारेबाजी करते हुए सीएमएस के चैंबर में घुस गए। डाक्टर के नहीं आने की वजह पूछी गई और नारेबाजी की जाती रही। किसी तरह से सीएमएस ने तीमारदारों को समझाया। करीब 10:19 बजे डा. अनंत व्यास पहुंच ग। लोगों ने इन्हें भी खरीखोटी सुनाईं। इसके बाद डाक्टर ने बच्चों को देखा। लोगों ने कहा कि डाक्टरों की लेटलतीफी का आना हर रोज का हो गया है, इसकी वजह से जिला अस्पताल में आए दिन हंगामा खड़ा हो जाता है।
विज्ञापन

डाक्टरों को समय पर आने के लिए कई बार मौखिक और लिखित में कहा जा चुका है, इसके बावजूद भी चिकित्सकों की ओर से सुधार नहीं किया जा रहा है। बच्चों की बीमारी संवेदनशील होती है इनको अन्य किसी चिकित्सक से दवाएं नहीं लिखाई जा सकती, ऐसे में बाल रोग विशेषज्ञ का होना जरूरी है। डा. अनंत व्यास लेट आए थे इनको कारण बताओ नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा. राजेश कुमार अग्रवाल, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed