फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   civic, app, road

निगरानी एप से बनवा सकते हैं अपने क्षेत्र की सड़क

Fri, 12 Jul 2019 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
civic, app, road
एटा। पीडब्ल्यूडी की ऊबड-खाबड़ सड़कें सही कराने में आम जनता भी भागीदार बन सकती है। इसके लिए सरकार की ओर से निगरानी एप लांच किया गया है। इस एप पर कोई भी व्यक्ति अपने क्षेत्र की खराब सड़क का फोटो अपलोड करअपनी जिम्मेदारी निभा सकता है। फोटो लोड होने के साथ ही शासन स्तर पर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और सड़क की मरम्मत कराने के लिए जिले के अधिकारियों को दौड़ना होगा।
विज्ञापन

अब निगरानी एप से दूरदराज की सड़कों पर भी नजर रखी जा सकेगी। निगरानी एप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करके आम जनता भी अपने क्षेत्रों की सड़कों की दुर्दशा को शासन तक पहुंचा सकेगा। एप की खास बात यह है कि इस पर लोड फोटो शासन स्तर पर देखा जा सकेगा। वहां से जिला स्तरीय अधिकारियों को फॉरवर्ड कर निरीक्षण कराया जाएगा और एक सप्ताह में कार्य प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। हालांकि इस एप पर महज पीडब्ल्यूडी के अधीन आने वाली सड़क पर ही कार्रवाई हो सकेगी। एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी टीसी दोहरे ने कहा कि निगरानी एप बेहतर है। इस एप से लोग खराब और गड्ढायुक्त सड़कों के फोटो भेज भी रहे हैं। इन पर प्रक्रियाएं शुरू हो रही हैं। फोटो डालते समय ध्यान रखना होगा कि सड़क पीडब्ल्यूडी की होनी चाहिए अन्य विभाग की सड़क होने पर उनको हमारे माध्यम से अवगत कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed