फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   City intersections are lying in the name of beautification

Agra News: सौंदर्यीकरण के नाम पर बदहाल पड़े हैं शहर के चौराहे

Mon, 27 Feb 2023 12:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 27 Feb 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
City intersections are lying in the name of beautification
मैनपुरी। शहर के प्रमुख चौराहों को सौंदर्यीकरण के नाम पर तोड़ दिया गया था। छह महीने से शहर के प्रमुख चौराहे टूटे पड़े हैं, उनका सौंदर्यीकरण नहीं हो पा रहा हौ। जिसके चलते शहर की सूरत बिगड़ रही है। जिम्मेदार इन चौराहों के सौंदर्यीकरण पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। पिछले दो महीने से काम पूरी तरह से बंद पड़ा हुआ है।
विज्ञापन

शहर के प्रमुख चौराहों को छह महीने पहले सौंदर्यीकरण के नाम तुड़वा दिया गया था। लेकिन छह महीने बाद भी चौराहों को सौंदर्यीकरण नहीं हो सका है। इससे शहर की तस्वीर भद्दी दिख रही है। चौराहों की स्थिति बदहाल होने के कारण जनपद आने वाले बाहरी लोग जनपद की स्थिति को लेकर मजाक बना रहे हैं। आखिर मैनपुरी के चौराहों के सौंदर्यीकरण में कितना समय और लगेगा।
विज्ञापन

----
दृश्य नंबर-एक
स्थान- करहल चौराहा
यह चौराहा छह महीने पहले बेहतर हालत में था। उसे सौंदर्यीकरण के नाम पर तुड़वा दिया गया। लेकिन छह महीने बाद भी उसका सौंदर्यीकरण नहीं हो सका। चौराहे पर दो महीने से किसी प्रकार का काम बंद है। जिससे यहां पड़े पत्थरों से टकराकर लोग घायल भी होते रहते हैं। वहीं जनपद की पहचान के रूप में जाने जाना वाला यह चौराहा अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
दृश्य नंबर-दो
स्थान- भांवत चौराहा
शहर का भांवत चौराहा भी छह महीने पहले अच्छी स्थिति में था। सौंदर्यीकरण के नाम पर इसको तुड़वा दिया गया। चौराहे के सौंदर्यीकरण के लिए पत्थर तीन महीने पहले ही पत्थर मंगवा लिया गया था जो रखा हुआ है लेकिन दो महीने से काम बंद है। जिसके चलते यह चौराहा अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। यहां से गुजरने वाले लोग यही कहते हैं कि आखिर इस चौराहे का सौंदर्यीकरण कब होगा।
-----
शहर के चौराहों पर पूर्व में गोल चक्कर बना हुआ था। जो देखने में अच्छा लगता था अभी किसी प्रकार से टूटने की स्थिति में नहीं था। सौंदर्यीकरण के नाम पर उसे तुड़वा दिया गया। अब छह महीने से दो चार पत्थर लग पाए हैं आखिर कब इन चौराहों की बदहाली की स्थिति सुधरेगी।

वीपी सिंह, आवास विकास
---
जितनी जल्दबाजी की गई उतनी जल्दबाजी जिम्मेदारों को बनाने में भी करनी चाहिए। शहर के चौराहों से शहर की पहचान है। जिन चौराहों के सौंदर्यीकरण में चार से छह दिन लगते उनका सौंदर्यीकरण छह महीने बाद भी क्यों नहीं हो पाया।
ज्ञान कुमारी, राजा का बाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed