फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CISCE ISC 12th Results 2022 Indrashekhar topper scoring 92.8 percent marks in Etah

CISCE ISC 12th Results 2022: एटा में इंद्रशिखर 92.8 फीसदी अंक पाकर रहे टॉपर, बनना चाहते हैं इंजीनियर

Sun, 24 Jul 2022 08:27 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 24 Jul 2022 08:27 PM IST
सार

एटा में इंद्रशिखर 92.8 फीसदी अंक पाकर टॉप किया, तो वहीं तनिष्का जैन 92.2 पाकर दूसरे और हर्ष कुशवाह 90.4 फीसदी अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे। 

विज्ञापन
CISCE ISC 12th Results 2022 Indrashekhar topper scoring 92.8 percent marks in Etah
इंद्रशिखर व तनिष्का - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने रविवार को इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (आईएससी) कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। जिले में आईएससी बोर्ड का एक ही विद्यालय बीपीएस पब्लिक स्कूल है। इस विद्यालय के टॉपर इंद्रशिखर शर्मा रहे हैं। दूसरे स्थान पर तनिष्का जैन और तीसरे नंबर पर हर्ष कुशवाह रहे हैं। 

विज्ञापन


सीआईएससीई का परिणाम आने के साथ ही बच्चों में खुशी की लहर दौड़ गई। जिले में टॉपर रहे इंद्रशिखर शर्मा को 92.8 फीसदी अंक मिले हैं। जबकि तनिष्का जैन 92.2 फीसदी अंक पाकर दूसरे स्थान पर रही हैं और हर्ष कुशवाह को 90.4 फीसदी अंक मिले हैं। तीनों ही टॉप-थ्री में पहुंचने वाले छात्र-छात्राएं अलग क्षेत्रों में जाना चाहते हैं। 

विज्ञापन


इंद्रशिखर बनना चाहते हैं इंजीनियर

शहर के मोहल्ला डाक बगलिया निवासी अवधेश कुमार शर्मा के पुत्र इंद्रशिखर शर्मा ने बीपीएस पब्लिक स्कूल से 92.8 फीसदी अंक लाकर जिला टॉप किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इंद्रशिखर शर्मा का कहना है कि वह भविष्य में आईआईटी करके इंजीनियर बनना चाहते हैं। कंप्यूटर में माहरत हासिल कर चुके हैं और इसी क्षेत्र में आगे की तैयारियां भी कर रहे हैं। आईआईटी की तैयारी के लिए कोटा राजस्थान में कोचिंग करने जाएंगे और इंजीनियर बनकर कुछ बड़ा करने का इरादा है। 

इनका कहना है कि आईआईटी करने के बाद कई क्षेत्रों का विकल्प मिल जाता है, इसलिए इंजीनियर बनना चाहते हैं। इनका कहना है कि एकाग्रता के साथ पढ़ाई करने से सफलता जरूर मिलती है। जिला में टॉपर करने के लिए शिक्षकों और पिता को श्रेय देते हैं। विद्यालय में अच्छी परिवरिश मिलने की बात भी कही गई है। 
 

Koo App

#UPCM @myogiadityanath ने काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (CISCE) द्वारा संचालित ISC (12वीं) की वर्ष 2022 की परीक्षा में सफल समस्त विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों तथा शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री जी ने सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करते हुए कहा कि ज्ञानार्जन के प्रति विद्यार्थियों की संकल्पबद्धता ने यह सफलता सुनिश्चित की है।

 

- Chief Minister Office, Uttar Pradesh (@CMOfficeUP) 24 July 2022

Koo App

#UPCM @myogiadityanath ने काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (CISCE) द्वारा संचालित ISC (12वीं) की वर्ष 2022 की परीक्षा में सफल समस्त विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों तथा शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री जी ने सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करते हुए कहा कि ज्ञानार्जन के प्रति विद्यार्थियों की संकल्पबद्धता ने यह सफलता सुनिश्चित की है।

 

- Chief Minister Office, Uttar Pradesh (@CMOfficeUP) 24 July 2022

आईएएस बन देश सेवाकरना चाहती हैं तनिष्का 

शहर के कटरा मोहल्ला निवासी तनिष्का जैन 92.2 फीसदी अंकों के साथ पास हुई हैं। इनका कहना है कि कड़ी मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती। मेहनत रंग लाती है लेकिन सही दिशा में चलना होगा। वह जिला में दूसरे स्थान पर रही हैं, अफसोस जरूर है कि वह टॉपर नहीं रही हैं। 

उन्होंने कोरोना काल में भी काफी कड़ी मेहनत की थी, इसका नतीजा सभी के सामने हैं। तनिष्का जैन का कहना है कि वह आईएएस बनना चाहती हैं इसकी तैयारी करेगी और ताकि देश सेवा कर सकें। उन्होंने कहा कि माता-पिता और शिक्षकों को पूरी सफलता को श्रेय जाता है, इनके द्वारा मुझे हमेशा प्रेरित किया गया। इनकी प्रेरणा से ही अच्छा परिणाम आ सका है। विद्यार्थियों का संदेश देना चाहती हूं कि पढ़ाई के समय पढ़ाई पर ही ध्यान दें। संवाद 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed