{"_id":"64eef23ad5c099292f08c6f7","slug":"circuit-house-of-agra-has-been-associated-with-tales-of-mystery-adventure-2023-08-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: सीएम योगी ने फिक्की सम्मेलन में की आगरा के सर्किट हाउस से जुड़े मिथक की चर्चा, जानें इसकी पूरी कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: सीएम योगी ने फिक्की सम्मेलन में की आगरा के सर्किट हाउस से जुड़े मिथक की चर्चा, जानें इसकी पूरी कहानी
Wed, 30 Aug 2023 01:09 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 30 Aug 2023 01:09 PM IST
सार
आगरा का सर्किट हाउस रहस्य, रोमांच की दास्तां से जुड़ा रहा है। यह सन 1900 में लॉर्ड कर्जन की पैरवी पर बनकर तैयार हुआ था। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इससे जुड़े मिथक की चर्चा फिक्की के सम्मेलन में की।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने आगरा के सर्किट हाउस से जुड़े मिथक फिक्की के सम्मेलन में जब उजागर किए तो लोगों की रुचि सर्किट हाउस के बारे में जानने के लिए बढ़ गई। ब्रिटिशकाल में साल 1900 में बनकर तैयार हुआ आगरा का सर्किट हाउस अपने आप में रहस्यों और रोमांच की कई दास्तां को समेटे हुए है।
विज्ञापन
ब्रिटिशकाल में आगरा के कमिश्नर की बेटी ने भूतों पर आधारित अपनी काल्पनिक कहानियों का उपन्यास लिखा तो उसके बाद चर्चाएं चल निकलीं। अमेरिकी पब्लिशर ने ब्रिटिश कमिश्नर की बेटी के इस उपन्यास को प्रकाशित किया था। आजादी के बाद सर्किट हाउस में भूतों से जुड़े किस्से कहानियां कम ही सुनाई दीं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- रक्षाबंधन पर सजे बाजार: चर्चा में साबुन, फेशियल और चॉकलेट राखी, घर पर बनीं इन राखियों की ऑनलाइन भी खूब डिमांड
विज्ञापन
वर्ष 1899 में लॉर्ड कर्जन ने कराया था निर्माण
सिविल सोसायटी के सदस्य, वरिष्ठ पत्रकार राजीव सक्सेना के मुताबिक साल 1899 में लॉर्ड कर्जन ने सर्किट हाउस का निर्माण शुरू कराया था, जो एक साल में बनकर तैयार हुआ। साल 1900 से यहां ब्रिटिश अधिकारी और फिर आजादी के बाद संवैधानिक पदों पर तैनात रहे अधिकारी, नेता आते रहे हैं। जिस जगह पर सर्किट हाउस बना है, वह पहले पोलो का मैदान था।ब्रिटिशकाल में कोठी मीना बाजार में ही लेफ्टिनेंट गवर्नर का निवास था, लेकिन बाहर से आने वाले बड़े ब्रिटिश अधिकारियों के रुकने के लिए कोई जगह नहीं था। तब पोलो के मैदान में सर्किट हाउस बनाया गया। यहां फ्रेंच घुड़सवार सेना रहती थी, जिसे कर्नल जेम्स स्किनर ने तैयार किया था।
यह भी पढ़ेंः- Agra News: गवाही से पहले हो गई वादी की मौत, प्रत्यक्षदर्शी भी मुकरे; साक्ष्य के अभाव में हत्या के छह आरोपी बरी