फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   soap facials and chocolate rakhi are in great demand on raksha bandhan in Agra

रक्षाबंधन पर सजे बाजार: चर्चा में साबुन, फेशियल और चॉकलेट राखी, घर पर बनीं इन राखियों की ऑनलाइन भी खूब डिमांड

Wed, 30 Aug 2023 12:17 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 30 Aug 2023 12:17 PM IST
सार

आगरा में रक्षाबंधन पर बाजार सजे हुए हैं। इस बार साबुन, फेशियल और चॉकलेट राखी चर्चा में हैं। घर पर बनीं इन राखियों की ऑनलाइन भी खूब डिमांड है। 

विज्ञापन
soap facials and chocolate rakhi are in great demand on raksha bandhan in Agra
Agra News; रक्षाबंधन पर दुकान पर सजी विभिन्न प्रकार की राखियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी आगरा में चारों तरफ रक्षाबंधन पर्व की धूम है। इसको देखते हुए विभिन्न प्रकार की राखियों के बाजार सज गए हैं। इस बार राखियों सजे बाजार में कुछ राखियां अनोखी हैं, जो चर्चा का विषय बनी हुई हैं। इसी कड़ी में साबुन राखी है। इसे पहनने के बाद आप इससे नहा भी सकते हैं। एक ऐसी राखी भी है, जिससे फेशियल कर चेहरा चमकाया जा सकता है। वहीं चॉकलेट राखी को खा भी सकते हैं। 

विज्ञापन


इन राखियों की बाजार के अलावा ऑनलाइन भी काफी मांग है। शहर में कई गृहणियां भी राखियों को बनाकर ऑनलाइन और स्थानीय बाजार में बेच रही हैं। रक्षाबंधन के लिए उन्होंने विशेष गिफ्ट हैंपर भी बनाए हैं।

विज्ञापन

एक महीने से की तैयारी

रक्षाबंधन के लिए 1 महीने पहले से तैयारी शुरू कर देते हैं। घर पर निर्मित चॉकलेट से अलग-अलग फ्लेवर की राखियां बनाई हैं। भाई-बहन इनको बाद में खा भी सकते हैं। -सोनल बंसल, विजय नगर

रुद्राक्ष की राखियां बनाईं

हमने घर पर ही साबुन, रुद्राक्ष की राखियां बनाई हैं। साबुन की राखियों को बाद में कपड़े धोने के काम लाया जा सकता है। ऐसी राखियां हैं जिनसे बाद में फेशियल किया जा सकता है। -स्वीटी गोयल, नेहरू नगर

विज्ञापन

गिफ्ट हैंपर भी तैयार किए हैं

घर पर सामान बनाकर ऑनलाइन बेचते हैं। रक्षाबंधन के लिए कई तरह के गिफ्ट हैंपर तैयार किए हैं। मेरे पास 50 रुपये से लेकर 200 रुपये तक का सामान है। -दिशा गर्ग, विजय नगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed