{"_id":"e0add68f2da8cb6caac9daa23120f7c2","slug":"chunav-hindi-news-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"996 प्रधान प्रत्याशियों के लिए वोटिंग आज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
996 प्रधान प्रत्याशियों के लिए वोटिंग आज
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
Updated Tue, 01 Dec 2015 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए मंगलवार को मतदान होगा। चार ब्लाक क्षेत्र के करीब 448961 मतदाता प्रधान पद के लगभग 996 प्रत्याशियों के लिए मतदान करेंगे। प्रथम चरण के मतदान के दौरान हुई हिंसक झड़पों को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने इस बार सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
ब्लाक जगनेर, खेरागढ़, अकोला और सैंया के लगभग 293 मतदान केंद्रों के करीब 660 बूथों पर वोट डाले जाएंगे। मतदान प्रक्रिया पूर्ण कराने के लिए चारों ब्लाकों में सोमवार सुबह को पोलिंग पार्टियां रवाना की गई। सभी मतदान केंद्रों पर पार्टियां शाम करीब पांच बजे तक पहुंच गई थी। बूथों पर तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। सुबह सात बजे से शाम साढ़े चार बजे तक वोट डाले जाएंगे। प्रथम चरण में चुनावी हिंसा को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पुलिस, पीएसी के साथ अर्द्ध सैन्य बल की भी तैनाती गई है। बता दें कि संवेदनशीलता के मामले में दूसरा चरण भी कम नहीं है। यहां करीब 293 मतदान केंद्रों में से 104 संवेदनशील हैं। 116 केंद्र अतिसंवेदनशील और 31 संवेदनशील प्लस की श्रेणी में रखे गए हैं।
-------
ब्लाकवार ग्राम पंचायतों की स्थिति
ब्लाक ग्राम पंचायत मतदाता प्रधान प्रत्याशी
विज्ञापन
सैंया 44 121015 319
अकोला 38 127011 222
जगनेर 32 83594 225
खेरागढ़ 36 117341 230
--------
सुरक्षा के लिहाजा से ब्लाकवार स्थिति
ब्लाक मतदान केंद्र संवेदनशील अतिसंवेदनशील अतिसंवेदनशील प्लस
जगनेर 61 10 17 06
खेरागढ़ 73 27 35 08
सैंया 86 33 42 10
अकोला 73 25 22 07