फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   chunav ayog

कलेक्ट्रेट में गाड़ियों से हटाए पार्टियों के झंडे

Sat, 07 Jan 2017 12:22 AM IST
कलेक्ट्रेट में गाड़ियों से हटाए पार्टियों के झंडे
कलेक्ट्रेट में गाड़ियों से हटाए पार्टियों के झंडे Updated Sat, 07 Jan 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
chunav ayog
कलेक्ट्रेट में गाड़ियों से हटाए पार्टियों के झंडे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
चुनाव आचार संहिता लगने के बाद पुलिस लगातार सख्ती बढ़ाती जा रही है। शहर से लेकर देहात तक  जगह-जगह लगे झंडे और बैनर पहले ही हटवा दिए गए हैं। अब बारी गाड़ियों पर लगे झंडों की है। इन्हें भी हटवाया जाएगा। इसकी शुरुआत शुक्रवार को कलक्ट्रेट से की गई। एसएसपी को जैसे ही पता चला कि कलेक्ट्रेट में आई दो गाड़ियों पर झंडे लगे हैं, वैसे ही उन्होंने जांच के लिए पुलिस टीम भेज दी। बाद में दोनों ही गाड़ियों को सीज कर दिया गया। इनमें से एक पर सपा का झंडा लगा था। इसके एक ओर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का फोटो था। दूसरी तरफ मुलायम सिंह यादव का। यह एसएसपी आफिस के ठीक सामने खड़ी की गई। दूसरी गाड़ी पार्किंग में खड़ी थी। इस पर भाजपा का झंडा था। इन्हें लगाने के लिए अनुमति नहीं ली गई थी। एसएसपी ने बताया कि गाड़ियों पर झंडे लगाने के लिए भी अनुमति की जरूरत है।
विज्ञापन


पुलिस ने उतरवाई हूटर और नीली बत्ती
पिनाहट। चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद शुक्रवार को पुलिस ने मंसुखपुरा, बसई अरेला, पिनाहट क्षेत्र में अभियान चलाकर गाड़ियों से काली फिल्म, हूटर, नीली बत्ती उतरवाई और वाहनों की चेकिंग की। राजनीतिक दलों के लगे बैनर आदि उतरवाए गए। थानाध्यक्ष पिनाहट विजय कुमार सिंह ने नंदगवा तिराहा, अंबेडकर तिराहा, भदरौली में भी कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed