{"_id":"694da5dbb9b13e0ee4075606","slug":"christmas-was-celebrated-with-fun-and-excitement-at-the-carnival-agra-news-c-365-1-sagr1045-105841-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मस्ती और धमाल के साथ कार्निवल में मनाया क्रिसमस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मस्ती और धमाल के साथ कार्निवल में मनाया क्रिसमस
विज्ञापन
कार्निवल में मनाया क्रिसमस
आगरा। मॉल रोड स्थित बीएसएनएल मैदान में चल रहे आगरा विंटर वंडरलैंड कार्निवल में बृहस्पतिवार को मस्ती और धमाल के साथ ग्रांड हैप्पी क्रिसमस मनाया गया। लोगों की भारी भीड़ पहुंची। सेंटा बने बच्चों ने मंच पर नृत्य कर सभी का मन मोह लिया। अमर उजाला कार्यक्रम का मीडिया सहयोगी है।
विंटर कार्निवल में उत्तर प्रदेश, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, पंजाब आदि राज्यों के दुकानदारों ने विभिन्न उत्पादों के स्टॉल लगाए हैं। इसमें टावर झूला, हवाई झूला, ब्रेक डांस, गोरिल्ला, सेल्फी पॉइंट, बुर्ज खलीफा, गेमिंग जोन, फास्ट फूड कोर्ट और मनोरंजन से जुड़े स्टॉल लोगों को लुभा रहे है। मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी लोगों को आकर्षित किया।
मेला आयोजक यशवंत मुल्तानी ने बताया कि कार्निवल में 125 से अधिक तरह की स्टॉल है। पहली बार 10 हजार गुब्बारे के साथ ग्रांड क्रिसमस सेरेमनी मनाई गई। लोगों ने उत्साह के साथ गुब्बारे फोड़े। बच्चों ने केक काटा। मेले में शहर के सभी ब्लॉगर्स और फ्रीलांसर डॉली चाय वाला, समीर खान, परवेज खान, मान्या कुमार आदि को उपहार देकर सम्मानित किया गया। मंच का संचालन सेम ने किया।