{"_id":"5fe312d58ebc3e41a512c692","slug":"christmas-market-will-shine-hope-businessman","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"क्रिसमस: 'बड़ा दिन' को लेकर बड़ी उम्मीदें, साढ़े तीन करोड़ के कारोबार के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिसमस: 'बड़ा दिन' को लेकर बड़ी उम्मीदें, साढ़े तीन करोड़ के कारोबार के आसार
Thu, 24 Dec 2020 12:02 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 24 Dec 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
आगरा में क्रिसमस की तैयारियां शुरू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिसमस के लिए बाजार चमकने लगे हैं। उपहार, गारमेंट, आभूषण, बेकरी और रेस्टोरेंट के कारोबार चमकने लगे हैं। बड़े दिन को लेकर खरीदारी भी शुरू हो गई है। तीन दिन में 3.65 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान है। यह पिछले बार से करीब एक करोड़ रुपये अधिक होगा। दीवाली और सहालग के बाद एक बार फिर त्योहारी सीजन की चमक दिखाई देने लगी है।
लुहारगली, सिंधी बाजार, शाहगंज, एमजी रोड, चर्च रोड जैसे क्षेत्रों में खरीदारी के लिए ग्राहक पहुंच रहे हैं। बेकरी वालों के ऑर्डर पहुंचने का सिलसिला पहले से शुरू हो चुका है। इधर, रेडीमेड गारमेंट, आभूषण के शोरूम में भी यही हाल है। कारोबारियों का कहना है कि नववर्ष तक यही सिलसिला बने रहने की उम्मीद है।
क्रिसमस के रंग में रंगने लगा बाजार, कोरोना काल में क्या है खास, देखिए ये खबर
विज्ञापन
दो सालों में आभूषणों के प्रति उत्साह बढ़ा
पिछले दो सालों में क्रिसमस पर आभूषणों के प्रति उत्साह बढ़ा है। इस दौरान लोग उपहार में सोने-डायमंड के आभूषण देना पसंद करते हैं। त्योहार तक शहर से 75 लाख रुपये की बिक्री होने का अनुमान है। - अनुराग बंसल, आभूषण कारोबारी

क्रिसमस
- फोटो : अमर उजाला
उपहारों का आदान प्रदान सबसे अधिक
त्योहार में उपहारों का आदान प्रदान सबसे अधिक होता है। इसमें क्रिसमस ट्री, बेल, बॉल, बैलून, सेंटा ड्रेस आदि की खरीदारी हो रही है। पर्व तक 50 लाख की बिक्री होने की उम्मीद है। - मनोज गुप्ता, उपहार कारोबारी
बड़ी संख्या में आते हैं रेस्टोरेंट
त्योहार पर अवकाश रहता है। इसलिए बड़ी संख्या में लोग रेस्टोंरेट का रुख करते हैं। यह सिलसिला अब नववर्ष तक बने रहेगा। शहर भर से करीब डेढ़ करोड़ का कारोबार होने का अनुमान है। - संभव, रेस्टोरेंट कारोबारी
पिछले एक हफ्ते से मिल रहे ऑर्डर
पिछले एक हफ्ते से कारोबार में चहलपहल है। लगातार ऑर्डर मिल रहे हैं। अलग-अलग तरह के केक के अलावा विभिन्न प्रकार के गिफ्ट पैक भी काफी पसंद किए जा रहे हैं। त्योहार तक 50 लाख का कारोबार होने की उम्मीद है। - धीरज, बेकरी कारोबारी
कपड़ों की नई वैरायटी बाजार में आई
त्योहार पर नए कपड़े पहनने की परंपरा है। इस समय भी लोगों का रुख बाजार की ओर बना हुआ है। बाजार में कपड़े की नई वैरायटी भी आई है। औसतन 40 लाख के कपड़ों की बिक्री हो सकती है। - गोविंद राम, रेडीमेड कपड़ा कारोबारी।