फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Christmas Day 2020 preparation start celebration birthday of lord jesus

Christmas Day 2020: प्रभु यीशु का जन्मदिन मनाने का उत्साह, घरों में सज गए क्रिसमस ट्री

Tue, 22 Dec 2020 04:02 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 22 Dec 2020 04:02 PM IST
विज्ञापन
Christmas Day 2020 preparation start celebration birthday of lord jesus
आगरा में क्रिसमस की तैयारियां शुरू - फोटो : अमर उजाला

आगरा में मसीह समाज के घरों में प्रभु यीशु के जन्मदिन मनाने को लेकर उत्साह का माहौल है। घरों में क्रिसमस ट्री सज गए हैं। बधाई गीतों का दौर शुरू हो गया है। गिरजाघरों में साफ सफाई के बाद स्टार भी लगा दिए गए हैं। पादरी घरों पर जाकर यीशु के जीवन के बारे में प्रवचन कर रहे हैं। 

विज्ञापन


इस बार क्रिसमस की तैयारियां गिरजाघरों से ज्यादा घरों में चल रही हैं। गिरजाघरों के कैंपस में रहने वाले परिवारों ने घरों को स्टार, झंडियों से सजाने के बाद क्रिसमस ट्री लगाए हैं। वहीं गिरजाघरों में चरनी की झांकी (गोशाला) भी बनकर तैयार हो चुकी हैं। 
विज्ञापन



निष्कलंक माता महागिरजाघर (सेंट पीटर्स) के चर्च परिसर में गोशाला से लेकर हर साल सजाई जाने वाली झांकियों की शृंखला भी बनाई गई है। हालांकि इस बार इस प्रदर्शनी को आम लोगों के लिए नहीं खोला जाएगा, लेकिन चर्च के युवाओं ने प्रदर्शनी लगा दी है। फादर मून लाजरस ने बताया कि पादरी घर घर जाकर आशीष दे रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पादरी टोला, सेंट जोंस चर्च कंपाउंड, सेंट मेरी चर्च कंपाउंड, सेंट पॉल्स चर्च कंपाउंड, हैवलॉक चर्च कंपाउंड में तैयारियां हो चुकी हैं। सुल्तानपुरा के आईविन बख्श ने बताया कि मसीही समाज के लोगों में उत्साह है। इस बार 24 दिसंबर की रात को गिरजाघर तो नहीं जा सकेंगे, लेकिन रात 12 बजते ही घंटे, घड़ियाल बजाकर उनके प्रभु यीशु के जन्म की खुशियां मनाएंगे। 

नैंसी ने बताया कि उन्होंने क्रिसमस पर कैंडल लाइट की है। कई जगह कैंपस में कैंप फायर के आयोजन भी होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed