फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chowkidar is the third eye of the police

Agra News: चौकीदार हैं पुलिस की तीसरी आंख

Wed, 07 Feb 2024 05:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 07 Feb 2024 05:14 PM IST
विज्ञापन
Chowkidar is the third eye of the police
चौकीदार हैं पुलिस की तीसरी आंख
विज्ञापन

एडीजी ने बांटीं साइकिल और वर्दी, दन्नाहार थाने में जांचे अभिलेख
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। ग्राम चौकीदार पुलिस के लिए तीसरी आंख की तरह होते हैं। ग्राम स्तर पर चौकीदार से मिलने वाली कई सूचनाएं पुलिस के लिए काफी मददगार होती हैं। बुधवार को यह बातें एडीजी आगरा जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ ने दन्नाहार थाने के निरीक्षण के दौरान कहीं। उन्होंने ग्राम चौकीदारों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें वर्दी और साइकिलें भी दीं। एडीजी ने अभिलेखों के रखरखाव को लेकर थानाध्यक्ष की सराहना की।
मंगलवार को जिले में दो वार्षिक निरीक्षण के लिए पहुंची एडीजी आगरा जोन ने दूसरे दिन बुधवार की सुबह पुलिस लाइन पहुंच कर परेड की सलामी ली। इसके बाद एसपी विनोद कुमार, एएसपी राहुल मिठास के साथ निरीक्षण के लिए दन्नाहार थाने पहुंची। एडीजी ने थानाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह से थाने में दर्ज हुए मुकदमे और उनमें की गई कार्रवाई के संबंध में जानकारी ली। अपराध रजिस्टर व अन्य अभिलेख का बारीकी से निरीक्षण किया। सभी अभिलेख के बेहतर रखरखाव और कार्यपूर्ण होने पर एसपी और थानाध्यक्ष की सराहना की। कहा कि सभी थानों में इसी तरह कार्य हो। एडीजी ने ग्राम चौकीदारों के साथ बैठक की और उनकी समस्याओं आदि के बारे में जाना। उत्साहवर्धन के लिए सभी ग्राम चौकीदारों को एक एक साइकिल और वर्दी भेंट की। महिला चौकीदार को भी साइकिल सौंपी। कहा कि एक चौकीदार पुलिस के लिए तीसरी आंख का काम करता है। कई महत्वपूर्ण सूचनाएं उनके जरिए पुलिस को प्राप्त होती हैं। यदि कोई परेशानी हो या पुलिस उनकी बात को न सुने तो उच्चाधिकारियों से कहें। पुलिस चौकीदारों के सहयोग और सुरक्षा के लिए हमेशा तैयार है।
विज्ञापन


दंगा नियंत्रण अभ्यास में किया प्रतिभाग
एडीजी ने बुधवार को पुलिस लाइन में दंगा नियंत्रण अभ्यास में प्रतिभाग किया। किसी भी स्थिति में पुलिस की उपद्रवियों पर कार्रवाई का तरीका और तैयारी के बारे में जाना। मॉक ड्रिल के दौरान पुलिसकर्मियों और उपद्रवियों के बीच टकराव और कार्रवाई देखी। इस दौरान पुलिस ने उपद्रव कर रहे लोगों आंसू गैस और रबर बुलट चलाकर तितर-बितर किया वहीं घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed