{"_id":"61536f928ebc3e09866264ee","slug":"chopped-head-of-lizard-put-in-vegetable-asked-for-50-thousand-rupees-agra-news-agr5094831110","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी में डाला छिपकली का कटा सिर, मांगे 50 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जी में डाला छिपकली का कटा सिर, मांगे 50 हजार रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित श्रीराम पूड़ी वाले की सब्जी में छिपकली का कटा सिर निकलने के मामले में मंगलवार को नया मोड़ आ गया। दुकान के प्रबंधक ने दो युवकों पर खुद ही सब्जी में छिपकली का कटा सिर डालने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। इसमें 50 हजार रुपये चौथ मांगने की बात कही है। पुलिस का कहना है कि विवेचना के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। दो युवकों को हिरासत में ले लिया गया है। इन युवकों ने भी थाना में तहरीर दी थी।
बाग फरजाना निवासी अभिषेक खंडेलवाल दुकान के प्रबंधक हैं। उन्होंने थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज कराया। उनके अनुसार, 25 सितंबर को उनकी ट्रांसपोर्ट नगर स्थित दुकान पर दो व्यक्ति पहुंचे थे। इनमें से एक ने सब्जी-पूड़ी का टोकन लिया और सब्जी लेकर टेबल के नीचे करके उसमें छिपकली का कटा सिर डाल दिया, जोकि बिना सब्जी लगी और उबली हुुई नहीं थी। इसके बाद हंगामा करने लगे।
आरोप है कि इसके बाद युवक कहने लगे कि या तो 50 हजार रुपये दे दो, नहीं तो सब्जी में छिपकली निकलने की वीडियो मीडिया में दे देंगे। पुलिस से शिकायत कर दुकान बंद करा देंगे। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। रुपये न देने पर उन्होंने थाना हरीपर्वत में तहरीर दी। मामले को निपटाने को दबाव बना रहे थे।
विज्ञापन
अभिषेक ने अपने प्रतिष्ठान पर लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग खंगाली। तब स्थिति स्पष्ट हो गई। उन्होंने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज सौंप दिए। थाना हरीपर्वत में तहरीर दी। थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर चौथ वसूली की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दो युवकों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।