फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   chocalate cyst is the cause of barrenness in women

चॉकलेट सिस्ट से महिलाओं की गोद सूनी, झेल रहीं बांझपन का दर्द

Mon, 20 Sep 2021 01:56 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
chocalate cyst is the cause of barrenness in women
आगरा। चॉकलेट सिस्ट (एंड्रोमेट्रियोसिस) की बीमारी से जूझ रहीं महिलाओं की के घरों में किलकारी नहीं गूंज पा रहीं। बांझपन के लिए इस बीमारी को चिकित्सक मुख्य वजह बता रहे हैं। एसएन मेडिकल कॉलेज की स्त्री रोग विभाग में इसकी रोजाना आठ से 10 मरीज मिल रहे हैं। इनमें अविवाहित युवतियां भी हैं।
विज्ञापन

स्त्री रोग विभागाध्यक्ष डॉ. सरोज सिंह ने बताया कि रोजाना 120 से 150 तक मरीज ओपीडी में आ रहे हैं। इनमें से आठ से 10 महिलाओं में एंड्रोमेट्रियोसिस सिस्ट की परेशानी मिल रही है। इनमें तीन से चार और बाकी की शादीशुदा महिलाएं हैं। जांच करा दूरबीन विधि से उपचार देते हैं। गांठें बड़ी होने पर ऑपरेशन करना पड़ता है। इस बीमारी के कारण कई मरीज गर्भधारण नहीं कर पाते हैं। बांझपन की शिकार महिलाओं में से 25 प्रतिशत में चॉकलेट सिस्ट इसकी वजह मिली।
विज्ञापन

जेनेटिक-एस्ट्रो हार्मोंस भी है वजह
एसएन कॉलेज की वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रुचिका गर्ग ने बताया कि मासिक धर्म के दौरान निकलने वाला रक्त अंडाशय में पहुंचकर गांठें बनाता है। इसे एंड्रोमेट्रियोटिक सिस्ट कहते हैं। चॉकलेटी रंग के कारण चॉकलेट सिस्ट भी बोलते हैं। इसके रसौली आंत और बच्चेदानी की नलिकाओं से चिपक जाने से गर्भधारण की संभावनाएं कम हो जाती हैं। इसकी वजह जेनेटिक, एस्ट्रो हार्मोंस की अनियमितता और अन्य अज्ञात वजह भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खराब फिटनेस और फास्ट फूड से भी दिक्कत
एसएन स्त्री रोग विभाग की डॉ. निधि गुप्ता ने बताया कि युवतियों के पौष्टिक आहार की कमी और फास्ट फूड का चलन भी वजह है। ऐसी महिलाओं में ज्यादा यह परेशानी मिली, जिनकी फिटनेस खराब है और खानपान बिगड़ा हुआ है। डिब्बा बंद खाना, बाजार में मिलने वाला फास्ट फूड, कोल्डड्रिंग का अधिक उपयोग करती हैं। योग, व्यायाम और शारीरिक गतिविधियां भी कम हैं।
ये हैं लक्षण तो डॉक्टर से करें संपर्क
- माहवारी से पहले या बाद में तीन-चार दिन तक दर्द रहना।
- शारीरिक संबंध बनाते वक्त दर्द होना।
- मल त्यागने के वक्त पीड़ा होना।
- पेट में दर्द, सूजन और गैस की परेशानी रहना।
- माहवारी तय दिन से तीन-पांच दिन आगे-पीछे होना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed