फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   chit fund companies duped 65 thousand people of crores by luring them In Agra

Agra: 65 हजार लोगों से करोड़ों की ठगी, सच जान उड़े होश, अब वापसी की उम्मीद में कर रहे यह काम

Tue, 07 Mar 2023 02:38 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 07 Mar 2023 02:38 PM IST
सार

आगरा में छोटी-छोटी बचत पर बड़ा रिटर्न देने का लालच देकर हजारों लोगों से करोंड़ो की ठगी की गई। अब ठगी का शिकार हुए लोगों के माध्यम से उन कंपनियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।   

विज्ञापन
chit fund companies duped 65 thousand people of crores by luring them In Agra
चिटफंड कंपनियों ने लोगों से की ठगी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां 65 हजार लोगों से करोड़ों की ठगी कर ली गई, वह भी उन्हें पता चले बिना। ज्यादातर पैसा 12 चिटफंड कंपनियों में जमा किया गया है। अब लोग उम्मीद में हर दिन तहसीलों के काउंटरों पर फार्म जमा कर रहे हैं। यहां अलग-अलग कंपनी के अलग-अलग फॉर्म जमा किए जा रहे हैं। साथ ही इनकी छंटनी भी की जा रही है। 
विज्ञापन


चिटफंड कंपनियों द्वारा छोटी जमा बचत योजनाओं के नाम पर जिले के हजारों लोगों के साथ धोखाधड़ी की गई है। अब तक जिले की तहसीलों में 65 हजार से ज्यादा लोग इस आस में फार्म जमा कर चुके हैं कि शायद उनकी जमा पूंजी वापस मिल जाए। किसी ने बेटी की शादी के लिए पैसे जमा किए थे, तो किसी ने पढ़ाई और मकान के लिए। तहसील सदर समेत जिले भर की तहसीलों में फार्म जमा होने के बाद अब उनकी छंटनी कराई जा रही है। मुख्यत: 12 चिटफंड जमा कंपनियों के नाम ही इस मामले में सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन

ऑनलाइन फॉर्म भरने के निर्देश

एडीएम वित्त एवं राजस्व यशवर्धन श्रीवास्तव ने बताया कि तहसीलों में काउंटर लगाया गया है, जहां हर दिन फार्म जमा कराए जा रहे हैं। इन्हें कंपनी वार तैयार कराया जा रहा है। शासन से इन फार्म को ऑनलाइन भरवाने के लिए कहा गया है। उत्तर प्रदेश वित्तीय अधिष्ठानों में जमाकर्ता हित संरक्षण अधिनियम के तहत फार्म जमा कर शासन को रिपोर्ट भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी वार अलग हो रहे फॉर्म

सदर तहसील में पहली मंजिल पर कॉरिडोर में चार कर्मचारी इन फार्म को कंपनी वार लगाकर अलग कर रहे हैं। ताकि हर कंपनी से धोखा खाए आवेदकों की संख्या पता चल सके। चिटफंड कंपनियों में जमा करने वाले ज्यादातर ग्रामीण और बस्तियों के लोग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed