फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chisel Found in Ashes After Pregnant Woman's Cremation

अंजलि मौत प्रकरण: अंतिम संस्कार के बाद चिता की राख में मिली छेनी, पोस्टमार्टम पर उठे सवाल; परिजनों को ये शक

Wed, 16 Sep 2026 01:42 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 16 Sep 2026 01:42 PM IST
सार

शिकोहाबाद के लभौआ में मृत गर्भवती अंजलि के अंतिम संस्कार के बाद अस्थियां चुनते समय परिजनों को चिता की राख में लोहे की छेनी मिली। परिजनों ने पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया, जबकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Chisel Found in Ashes After Pregnant Woman's Cremation
अंजली मौत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद जिले के थाना शिकोहाबाद क्षेत्र गांव लभौआ में अनुसूचित जाति की गर्भवती महिला अंजलि निगम की मौत का मामला लगातार गहराता जा रहा है। सोमवार को मृतका का अंतिम संस्कार होने के बाद बुधवार सुबह अस्थियां (फूल) संचित करने पहुंचे परिजनों को चिता की राख से एक छेनी बरामद हुई है। इस घटनाक्रम के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों की टीम पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन




 मृतका अंजलि के जेठ विजय सिंह का आरोप है कि वह जब श्मशान घाट पर फूल बीनने गए, तो शव के अवशेषों के पास से लोहे की छेनी मिली। आशंका है कि पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टरों की गंभीर लापरवाही के चलते ऐसा हुआ होगा। शरीर में छेनी लापरवाही के कारण छूटी है।  वहीं, इसकी सूचना पर थाना पुलिस की टीम गांव में जांच को पहुंची। पुलिस का कहना है कि अंजलि के शव का पोस्टमार्टम तीन डॉक्टरों के विशेषज्ञ पैनल और पूरी वीडियोग्राफी की निगरानी में हुआ था। ऐसे में इस तरह की चूक की गुंजाइश न के बराबर है। फिर भी परिजनों द्वारा उठाए गए इस नए पहलू और छेनी मिलने के मामले की हर कोण से जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन


बता दें कि रविवार रात शिकोहाबाद पुलिस द्वारा चोरी के शक में गांव लभौआ निवासी गौरव को हिरासत में लिया गया था, जिसके बाद उसकी गर्भवती पत्नी अंजलि की सोमवार को प्रसव के दौरान मौत हो गई थी। परिजन ने पुलिस पर धक्का-मुक्की और पेट में लात मारने का आरोप लगाया है। इस मामले में छह पुलिसकर्मियों को एसएसपी ने सोमवार को ही निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे मामले की जांच एएसपी शिकोहाबाद जयबिंद कुमार गुप्ता कर रहे हैं। परिजन से बात करने पहुंचे एएसपी जयबिंद गुप्ता ने परिजनों को बताया कि पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी हुई है। उन्होंने छेनी के तथ्य को स्पष्ट करने के लिए परिजन को थाने बुलाकर वीडियोग्राफी दिखाए जाने की पेशकश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed