फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   chini mil

शुभारंभ- पूजन अर्चन के साथ गन्ने की पेराई शुरू, गन्ना लेकर पहुंचे किसान सम्मानित

Fri, 20 Nov 2020 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
chini mil
कासगंज की न्यौली चीनी मिल में पेराई के लिए मशीन में गन्ना डालते लोग। - फोटो : KASGANJ
कासगंज। तैयारियों के बीच अब चीनी मिल ने गन्ने की पेराई शुरू कर दी है। शुक्रवार को विधि-विधानपूर्वक पूजन अर्चन के साथ पेराई शुरू हुई। गन्ना लेकर पहुंचे चयनित किसानों को चीनी मिल ने सम्मानित कर उन्हें प्रोत्साहित किया। सुबह से शुरू हुई पेराई व्यवस्थित रूप से शाम तक होती रही। गन्ना विभाग और चीनी मिल ने लक्ष्य के अनुसार गन्ना पेराई की तैयारी कर ली है। अफसर पेराई पर निगरानी बनाए हुए हैं।
विज्ञापन

वैसे तो गन्ना खरीद बुधवार से शुरू हो चुकी थी लेकिन खरीद और पेराई का मुख्य दिन शुक्रवार रहा। चीनी मिल किसानों को पहले से ही आमंत्रण भेज चुकी थी। आमंत्रण के अनुसार किसान पेराई के पहले दिन गन्ना लेकर बड़ी संख्या में चीनी मिल पर पहुंचे। यहां ऐसे 7 किसान चिह्नित किए गए जो गन्ना लेकर सबसे पहले मिल के द्वारा पर बने खरीद केंद्र पर पहुंचे। इनका गन्ना खरीदने के साथ ही मिल के अफसरों ने सम्मानित कर गन्ने की खेती के लिए और प्रेरित किया। चीनी मिल प्रबंधन के अलावा गन्ना विभाग के अधिकारियों ने पेराई शुरू करने से पहले पूजन अर्चन किया और उसके बाद मशीन में पेराई के लिए गन्ना डाला। मिल का चक्का व्यवस्थित रूप से घूमने लगा है। इस दौरान मिल के प्रबंध निदेशक कुनाल यादव, डायरेक्टर, सूरज यादव, जिला गन्ना अधिकारी ओमप्रकाश यादव, चीनी मिल के महाबंधक एसपी सिंह, अलीगढ़ के ज्येष्ठ गन्ना अधिकारी मलखान सिंह, गन्ना निरीक्षक खेत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

खरीद केंद्रों पर निगरानी तेज
गन्ना खरीद केंद्रों पर जहां एक ओर चीनी मिल के अधिकारियों ने निगरानी बढ़ाई है वहीं गन्ना विभाग के अधिकारी भी निरंतर निरीक्षण करेंगे। चीनी मिल के मुख्यद्वार पर बने खरीद केंद्र पर गन्ना किसानों को गन्ना बिक्री में कोई समस्या न हो इसके लिए वैरिकेटिंग कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहनों का भी किया गया पूजन
गन्ना लेकर पहुंचे किसानों के वाहनों एवं ग्रामीण क्षेत्र के खरीद केंद्रों से गन्ना लेकर पहुंचे ट्रकों का विधि-विधानपूर्वक चीनी मिल के अधिकारियों ने पूजन किया। किसानों से अपील की गई कि वे बिचौलियों के चक्कर मे न पड़ें। अपने वाहनों से सीधे गन्ना लेकर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed