फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   chini mil

मिल के संसाधनों ने दिया साथ, चक्का घूम रहा दिन और रात

Sun, 22 Dec 2019 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
chini mil
कासगंज की न्यौली चीनी मिल - फोटो : KASGANJ
कासगंज। पिछले साल की अपेक्षा मिल के संसाधनों ने सही से साथ दिया है। नतीजा है कि दिनरात चीनी मिल में चक्का घूम रहा है और गन्ने की पेराई हो रही है। चीनी मिल निरंतर चीनी तैयार कर रही है। सभी केंद्रों पर गन्ने की खरीद की जा रही है। गन्ना विभाग के अफसरों ने न्यौली चीनी मिल पहुंचकर रविवार को निरीक्षण किया।
विज्ञापन

न्यौली चीनी मिल में पिछले साल कई बार तकनीकि खामी आई जिससे गन्ना खरीद और पेराई प्रभावित हुई। गन्ना किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस बार पेराई शुरू करने से पहले ही चीनी मिल ने संसाधन दुरुस्त कराए। 27 नवंबर से मिल में पेराई शुरू हुई। बारिश के दौरान कुछ घंटों के लिए चीनी मिल में एक बार खामी आई। उसके बाद मिल का चक्का लगातार घूम रहा है। इसका नतीजा है कि चीनी मिल अब तक 5 लाख कुंतल गन्ना खरीद चुकी है।
विज्ञापन

जिससे गन्ना किसानों को समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ा। न्यौली चीनी मिल निरंतर चीनी तैयार कर रही है। जिले के सभी केंद्रों पर गन्ना खरीदा जा रहा है। मिल व्यवस्थित चलने के कारण कहीं भी गन्ना बिक्री के लिए कतारें नहीं लग रहीं। रविवार को जिला गन्ना अधिकारी ओमप्रकाश यादव ने न्यौली चीनी मिल पहुंचकर निरीक्षण किया और व्यवस्थाएं देखीं। मिल के अफसरों को निर्देश दिए कि निरंतर पेराई करते रहें। कहीं भी खरीद में लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed