फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chinese tourists canceled agra tour due to Corona virus

ताजनगरी के पर्यटन पर कोरोना वायरस का असर, चीन के पर्यटकों ने निरस्त कराए टूर

Fri, 28 Feb 2020 12:55 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 28 Feb 2020 12:55 AM IST
विज्ञापन
Chinese tourists canceled agra tour due to Corona virus
ताजमहल पर पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल के दीदार के लिए चीन के पर्यटकों की संख्या पांच साल में दोगुने से भी ज्यादा हो गई थी, लेकिन कोरोना वायरस के कारण लगातार टूर कैंसिल हो रहे हैं। टूर आपरेटरों के पास धड़ाधड़ कैंसिलेशन के ई-मेल आ रहे हैं। 
विज्ञापन


70 फीसदी से ज्यादा टूर प्रोग्राम आगरा में कैंसिल हो चुके हैं। चाइनीज पर्यटकों की संख्या में इस साल जबरदस्त कमी देखने को मिल सकती है, जबकि बीते साल चीनी पर्यटक ही ताजमहल देखने सबसे ज्यादा संख्या में आए थे। उससे पहले अमेरिकी पर्यटकों की संख्या सबसे ज्यादा थी।
विज्ञापन


दरअसल, जूते और हैंडीक्राफ्ट के कारोबार के सिलसिले में चीनी पर्यटकों ने ताजनगरी का रुख किया। व्यापार के साथ वह ताजमहल देखने भी पहुंचते हैं। महज पांच साल में ही इनकी संख्या 25 हजार से बढ़कर 56 हजार हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच साल में दो गुने हो गए चाइनीज सैलानी

साल    - चाइनीज पर्यटक
2019   -  56341
2018   -  42558
2017   - 35644
2016   - 44995
2015   -  25339

टूर ऑपरेटर सुमित उपाध्याय ने बताया कि कोरोना वायरस के कारण टूर कैंसिल हो रहे हैं। अमेरिकी और ब्रिटिश पर्यटकों की संख्या ज्यादा थी, लेकिन चाइनीज पर्यटकों ने बीते साल आगरा का रुख सबसे ज्यादा किया। अब इस साल सबसे ज्यादा उन्हीं के टूर कैंसिल हुए हैं।

होटल एंड रेस्टोरेंट ऑनर्स एसोसिएशन के महासचिव अवनीश शिरोमणि ने बताया कि चीन के साथ व्यापार बढ़ने के कारण पर्यटकों की संख्या भी बढ़ी है, लेकिन अब एक महीने से तो हर दिन चीनी पर्यटकों के टूर कैंसिल होेने के ईमेल आ रहे हैं। आगरा के पर्यटन को इससे बड़ा झटका लग रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed