{"_id":"5d9303728ebc3e939e47081a","slug":"chinese-tourist-detained-for-flying-drone-over-taj-mahal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा में सेंध: महताब बाग से चीन के पर्यटक ने ताजमहल पर उड़ाया ड्रोन कैमरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा में सेंध: महताब बाग से चीन के पर्यटक ने ताजमहल पर उड़ाया ड्रोन कैमरा
Wed, 02 Oct 2019 10:36 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 02 Oct 2019 10:36 AM IST
विज्ञापन
चीनी पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल की सुरक्षा में मंगलवार की सुबह बड़ी चूक हुई। ताजमहल के पास महताब बाग से मंगलवार सुबह चीन के पर्यटक सियउ यू ने ड्रोन कैमरा उड़ाया। ड्रोन कैमरे से ताजमहल की ऊपर से रिकार्डिंग की गई। पुलिस ने रिकॉर्डिंग डिलीट कराई।
चीन का पर्यटक मेहताब बाग से ड्रोन उड़ा रहा था। तभी ताजमहल की सुरक्षा में तैनात सीआइएसएफ के जवानों की नजर ड्रोन पर पड़ी। उन्होंने पर्यटन थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पर्यटन पुलिस ने चीनी पर्यटक को पकड़ लिया।
उसके हाथ में ड्रोन का रिमोट था। वो यमुना और ताजमहल के ऊपर ड्रोन उड़ाकर रिकॉर्डिंग कर रहा था। पुलिस ने रिकार्डिंग डिलीट करा दी गई। पर्यटक को थाने ले जाया गया। उसे समझाया गया कि यहां ड्रोन कैमरे के प्रयोग की इजाजत नहीं है।

Trending Videos
रिकॉर्डिंग डिलीट कराई
उससे सवाल किया गया कि ताज के फोटो और वीडियो इस तरह ड्रोन से लेने के पीछे क्या मकसद था? उसने बताया कि वह ताज के शानदार फोटो लेना चाहता था, इसलिए ड्रोन की मदद ली। उसे किसी ने नहीं बताया कि यहां ड्रोन कैमरा इस्तेमाल करना प्रतिबंधित है। बाद में माफीनामा लिखवाकर उसे छोड़ दिया गया।
एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि इस तरह के मामले पहले भी आए हैं। इसे देखते हुए होटल मालिकों से कहा गया है कि वे उनके यहां आने वाले पर्यटकों को बताएं कि ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल न करें। एएसआई और पर्यटन विभाग से भी बात की जा रही है कि प्रमुख स्थानों पर ड्रोन से संबंधित दिशा-निर्देश का प्रचार-प्रसार किया जाए।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें