फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chinese students apply for admission in Kendriya Hindi Sansthan Agra

हिंदी सीखना चाहते हैं चीन के विद्यार्थी, केंद्रीय हिंदी संस्थान में दाखिले के लिए किया आवदेन

Sat, 04 Jul 2020 12:16 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 04 Jul 2020 12:16 AM IST
सार

केंद्रीय हिंदी संस्थान में आगामी सत्र के लिए भी कोरोना महामारी के बीच 15 देशों के छात्रों के आवेदन आ चुके हैं। 
 

विज्ञापन
Chinese students apply for admission in Kendriya Hindi Sansthan Agra
केंद्रीय हिंदी संस्थान में विदेशी छात्राएं (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीमा पर तनाव के बीच चीन के छात्र भारत आकर हिंदी सीखने के इच्छुक हैं। आगरा के केंद्रीय हिंदी संस्थान को शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए चीन के छह छात्रों के आवेदन प्राप्त हुए हैं। 

विज्ञापन


आगामी सत्र के लिए अब तक संस्थान को 15 देशों से 60 आवेदन मिल चुके हैं। कोरोना के कारण 31 जुलाई तक कक्षाएं नहीं संचालित होनी है। उसी के हिसाब से प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। 
विज्ञापन



चीनी छात्रों के आवेदन पर केंद्रीय हिंदी संस्थान के निदेशक प्रो. नंद किशोर पांडेय ने बताया कि चीन के छात्रों के प्रवेश के संबंध में निर्णय मानव संसाधन विकास मंत्रालय को निर्णय लेना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, अभी भी बीते सत्र में पंजीकृत 11 विदेशी छात्र संस्थान में रह गए हैं। उनके देशों की फ्लाइट नहीं शुरू हो सकी है। कोरोना संकट को देखते हुए इन विदेशी छात्रों को अतिरिक्त छात्रवृत्ति दी गई थी। 

बीते सत्र में 27 देशों के 89 छात्र पंजीकृत थे

बीते शैक्षणिक सत्र में केंद्रीय हिंदी संस्थान में चीन, कोरिया, जापान, थाईलैंड, श्रीलंका, बांग्लादेश समेत 27 देशों के 89 विदेशी छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। यह अब तक की सर्वाधिक संख्या थी।

ये भी पढ़ें-
भारत-चीन सीमा विवाद : पेंगांग झील में तनाव से लेकर पीएम मोदी के दौरे तक, बीते दो महीने में क्या-क्या हुआ


लेह पहुंचकर प्रधानमंत्री ने दिया दुनिया को आंख में आंख डालकर बात करने का संदेश

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा वीर भोग्या वसुंधरा, जानें पूरा श्लोक और उसका अर्थ

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed