फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chinese man caught in agra Indian military area

मिलिट्री एरिया में पकड़ा गया चीनी युवक, ये बातें सुन इंटेलीजेंस भी हुई गुमराह

Mon, 20 Nov 2017 03:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Mon, 20 Nov 2017 03:44 PM IST
विज्ञापन
Chinese man caught in agra Indian military area
यान हैबो - फोटो : अमर उजाला
आगरा में थाना सदर स्थित सैन्य क्षेत्र में घुसने की कोशिश के मामले में पकड़े गए चीनी नागरिक से आर्मी इंटेलीजेंस, एंटी टेरेरिस्ट स्क्वैड, एलआईयू, पुलिस सहित खुफिया एजेंसियों ने घंटों पूछताछ की। वह अंग्रेजी भाषा नहीं जानता है। 
विज्ञापन


इस कारण चीनी भाषा के जानकारों को बुलाया गया। मगर, वह यहां आने के बारे में सही जानकारी नहीं दे सका। वह पुलिस के सवालों के उल्टे सीधे जवाब देता रहा। पुलिस को शक है कि वह जासूसी के लिए आया है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया चीनी नागरिक यान हैबो (37 साल) है। चीन के जिलिन शहर का रहने वाला है, उसके पास से पासपोर्ट, आठ हजार रुपये, मोबाइल और एक थैला मिला है, जिसमें पानी की बोतल और कपड़े हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पासपोर्ट तीन जुलाई 2013 को जारी हुआ है, जो कि दो जुलाई 2023 तक के लिए वैध है। यान हैबो चीनी सेना की वर्दी पहना है, उसकी वर्दी भी चार साल पुरानी है। उसके गले में हनुमानजी का लॉकेट है।

बोला शादी करने आया हूं

Chinese man caught in agra Indian military area
यान हैबो - फोटो : अमर उजाला
वह 24 अक्तूबर को शंगाई से दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर आया था। उसके पास भारत का 12 फरवरी 2018 तक का वीजा है। खुफिया एजेंसियों ने उससे जानकारी के लिए चीनी भाषा के जानकार को बुलाकर घंटों पूछताछ की, उससे कागज पर लिखवाकर भी देखा गया। 

वह चीनी भाषा में ही लिख रहा है, उसने बताया कि वह अकेला है। उसकी मां और पिता भी हैं। वह सेना से नहीं जुड़ा है, उससे यहां आने का मकसद पूछा तो उसने जवाब दिया, मैं शादी करने के लिए आया हूं। सवाल हुआ, किससे, तो बोला, अभी लड़की ढूंढ रहा हूं।

असमंजस में पुलिस और आर्मी

चीनी नागरिक ने बताया कि सिर्फ वर्दी लेकर आया था, उसके मोबाइल में सिम लगा हुआ था। मगर, मोबाइल में कोई संदिग्ध सामग्री नहीं थी। वह मोजे पहने हुआ था। मगर, जूते नहीं पहने था। 

उसकी जगह अलग-अलग चप्पल थीं, अभी उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस और सैन्य अधिकारी असमंजस में है। उस पर क्या कार्रवाई की जाए? चीनी दूतावास को जानकारी दी गई है।

चीनी युवतियों के फोटोग्राफ भी मिले

पुलिस सूत्रों ने बताया कि वह सही जवाब नहीं दे रहा है। पुलिस जब भी उससे यहां तक आने का कारण पूछती है तो चुप हो जाता है। पहले उससे चीनी भाषा के जानकार को बुलाकर पूछताछ की, उसने बताया कि उसे भारतीय युवतियां पसंद हैं। वह भारत में शादी करना चाहता है। इसलिए यहां पर आया है। 

पुलिस ने उसका थैला चेक किया तो उसमें चीनी युवतियों के फोटोग्राफ भी मिले हैं। साथ ही उसने बताया कि उसने कार गैराज के पास से एक हजार रुपये में साइकिल खरीदी थी। वह साइकिल से असोम जाएगा। बाद में पुलिस ने उससे गूगल ट्रांसलेटर पर मोबाइल से लिखवाकर पूछताछ की। कागज पर भी लिखवाया।

एक बार में पी गया गर्म चाय

पुलिस ने बताया कि चीनी नागरिक यान हैबो कई दिन से नहाया नहीं था। इसलिए उसके शरीर से दुर्गंध आ रही थी। रविवार को पर्यटन थाना में उसे सबसे पहले नहलाया गया, उसने अपनी पेंट भी धोई। 

पुलिस ने उसे चाय पीने के लिए दी। वह एक कप गर्म चाय एक बार में ही पी गया। यह देखकर सभी पुलिस कर्मी सन्न रह गए। इसके अलावा खाने के लिए रोटी दी तो एक बार में एक रोटी खा गया। इससे अंदाजा है कि वह भूखा भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed