फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Children will get hot food at Anganwadi centers

Agra News: आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को मिलेगा गर्म भोजन

Wed, 08 Nov 2023 12:27 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 08 Nov 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Children will get hot food at Anganwadi centers
कासगंज। आंगनबाड़ी केंद्रों पर पढ़ने वाले बच्चों के लिए एक अच्छी खबर है। हॉट कुक्ड योजना फिर से शुरू होने जा रही है। जिससे बच्चे गर्म भोजन का स्वाद ले सकेंगे। तीन से छह साल तक की आयु के बच्चों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा। शासन के निर्देश के बाद विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है।जिले में वर्तमान में 2267 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हो रहे हैं। इन केंद्रों पर तीन से छह साल तक के बच्चों के लिए प्री प्राइमरी शिक्षा की व्यवस्था की गई। इन बच्चों को अभी तक पुष्टाहार योजना का लाभ मिलता है। छह साल पहले शासन से बच्चों के लिए गर्म भोजन की व्यवस्था की गई थी, लेकिन यह योजना परवान नहीं चढ़ पाई। परिषदीय स्कूलों के बच्चों की तर्ज पर ही अब आंगनबाड़ी केंद्र पर पढ़ने आने वाले बच्चों को गर्म पका भोजन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed