फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Children will develop with the items of Anganwadi kit

Agra News: आंगनबाड़ी किट के सामान से बच्चों का होगा विकास

Wed, 13 Mar 2024 12:49 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 13 Mar 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Children will develop with the items of Anganwadi kit
आंगनबाड़ी किट के सामान से बच्चों का होगा विकास
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम और सीडीओ ने आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए किया वितरण

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। मिशन सतरंग एक समन्वित प्रयास के तहत ग्राम पंचायतों के माध्यम से तहसील किशनी क्षेत्र में संचालित 65 आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए डीएम अविनाश कृष्ण सिंह ने कलेक्ट्रेट में किटें वितरित कीं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं से कहा कि किट में उपलब्ध सामान आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों के प्रयोग के लिए है। इसकी सही तरीके से देखभाल करें।


उन्होंने कहा कि बच्चों को किट में उपलब्ध अंग्रेजी वर्णमाला, गणित की संख्या के पाउच अक्षर का ज्ञान हासिल कराने में सहायक सिद्ध होंगे। छोटे-छोटे बच्चे खेल-खेल में इन पाउच से अंग्रेजी, गणित के अक्षरों की पहचान आसानी से कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि 600 से अधिक आंगनबाड़ी केंद्रों पर किट उपलब्ध कराई जा चुकी है। जल्द ही शेष आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी ग्राम पंचायतों के माध्यम से किट उपलब्ध होगी। मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, अपर जिलाधिकारी रामजी मिश्र, डिप्टी कलेक्टर योगेंद्र कुमार, परियोजना निदेशक डीआरडीए सत्येंद्र कुमार, बाल विकास परियोजना अधिकारी हरिओम वाजपेयी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed