Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Children unable to attend school for six days due to encroachment on the village pathway

Agra News: चकमार्ग पर कब्जे से छह दिन से स्कूल नहीं जा पा रहे बच्चे

Mon, 23 Nov 2026 11:32 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Children unable to attend school for six days due to encroachment on the village pathway
फतेहाबाद फोटो।चकमार्ग पर कब्जे के विरोध में तहसील में हाथ उठाकर प्रदर्शन करते ग्रामीण और स्कूली
फतेहाबाद। तहसील क्षेत्र के गांव बेहड़ी में सरकारी चकमार्ग पर अवैध कब्जे के चलते ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रास्ता बंद होने से पिछले छह दिनों से बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। सोमवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण स्कूली बच्चों के साथ तहसील पहुंचे और प्रदर्शन कर चकमार्ग को कब्जामुक्त कराने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीण फौरन सिंह निवासी बेहड़ी ने बताया कि फतेहाबाद पारौली मार्ग से गाटा संख्या 227 स्थित कबीर आश्रम तक जाने वाले सरकारी चकमार्ग पर गांव के ही कुछ लोगों ने कब्जा कर रास्ता बंद कर दिया है। विरोध करने पर झगड़े पर आमादा हो जाते हैं। इस संबंध में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में भी शिकायत की गई थी, लेकिन अभी तक चकमार्ग से कब्जा नहीं हटाया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को ग्रामीण स्कूली बच्चों को साथ लेकर तहसील पहुंचे और अधिकारियों से रास्ता खुलवाने की मांग की। इस दौरान छात्र सलोनी, आयशा, आशीष के साथ ग्रामीण सोमवती, बसंती, कमलेश, मलोदा, अशोक कुमार, राकेश कुमार, अखिलेश, भूरी सिंह, सुनील कुमार और लाखन सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर राजस्व टीम भेजकर चकमार्ग की पैमाइश कराई जाएगी। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
- स्वाति शर्मा, एसडीएम फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed