{"_id":"6905fd475035ae38310abc56","slug":"children-showed-their-strength-in-sports-competitions-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-138980-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया दमखम
Sat, 01 Nov 2025 05:59 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 01 Nov 2025 05:59 PM IST
विज्ञापन
फोटो- 11
-न्याय पंचायत स्तरीय प्रतियोगिताएं हुई आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
कासगंज। अमांपुर की न्याय पंचायत कछेला शेरपुर के परिषदीय स्कूलों की खेलकूद प्रतियोगिता कंपोजिट विद्यालय थरा चीतरा में आयोजित की गई। विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों ने अपना दमखम दिखाया।
ब्लॉक पीटीआई मुनेश राजपूत ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्राथमिक बालक वर्ग 50 मीटर दौड़ में आरव राठौर, 100 मीटर दौड़ में अखिलेश, 200 मीटर दौड़ में संदीप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में विशाल ने बाजी मारी। कबड्डी में भड़ेरी प्राथमिक विद्यालय की टीम विजेता रही। प्राथमिक बालिका वर्ग 50 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पर अर्चना, 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पर राशि, 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पर सोनम रहीं। लंबी कूद में शिखा अव्वल रहीं। कबड्डी में प्राथमिक विद्यालय थरा चीतरा की टीम ने जीत हासिल की।
जूनियर बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में हिमांशु , 200 मीटर दौड़ में आयुष, 400 मीटर दौड़ में आशीष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में आयुष ने बाजी मारी। बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में चांदनी, 200 मीटर दौड़ में दीपांजलि, 400 मीटर दौड़ में सोनम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में बालक व बालिका वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय भडेरी की टीम ने जीत हासिल की। लंबी कूद में प्रथम स्थान पर हेमा रहींं। विजेता प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रेम पाल, राजपाल सिंह सोलंकी, सौरभ शर्मा, राजवीर सिंह, दीपक पचौरी, अर्चना तोमर, कुसुमलता, रामसेवक गोयल आदि मौजूद रहे।