फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Children reached school after the initiative of Block Education Officer

खंड शिक्षाधिकारी की पहल के बाद स्कूल पहुंचे बच्चे

Mon, 27 Sep 2021 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Children reached school after the initiative of Block Education Officer
बेवर। खंड शिक्षाधिकारी अनुपम शुक्ला ने दौदापुर पहुंचकर सोमवार को ग्रामीणों से बात की। बच्चों को बेहतर शिक्षा और एमडीएम दिलवाने का भरोसा दिया। खंड शिक्षाधिकारी की पहल के बाद ग्रामीणों ने अपने बच्चे स्कूल भेजे। रसोइयों की वैकल्पिक व्यवस्था कर भोजन भी बनवाया गया।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय दौदापुर में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि द्वारा विद्यालय के बच्चों द्वारा बर्तन धोने की शिकायत की गई थी। जातिगत भेदभाव की शिकायत पर सीडीओ मैनपुरी, बीएसए तथा पीड़ी द्वारा विद्यालय की जांच की गई थी। लापरवाही को लेकर प्रधानाध्यपिका गरिमा राजपूत को निलंबित कर तैनात दो रसोइयों को बर्खास्त कर दिया था। जिस पर ग्रामीणों ने अधिकारियों की कार्रवाई को गलत बताते हुए प्रर्दशन कर प्रधानाध्यपिका के निलंबन को वापस लेते हुए तैनात रसोइयों से ही कार्य कराये जाने की मांग की थी। मांग पूरी न होने पर ग्रामीणों ने अपने बच्चों को विद्यालय भेजना बंद कर दिया था। खंड शिक्षाधिकारी अनुपम शुक्ला द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयास के बाद सोमवार को ग्रामीणों ने अपने बच्चों को विद्यालय भी भेजा वहीं खंड शिक्षाधिकारी द्वारा विद्यालय में बच्चों को एमडीएम भी सुचारू रूप से खिलवाया गया।
विज्ञापन

--------
लोधी सेना ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय दौदापुर की दिव्यांग महिला प्रधानाध्यापिक के निलंबन को लेकर लोधी सेना के पदाधिकारियों ने नाराजगी प्रकट की है। सोमवार को जिलाधिकारी से मिलने पहुंचे लोधी सेना के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्रधानाध्यापिका का निलंबन निरस्त कराए जाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
रसोइया सही ढंग से नहीं कर रहीं बर्तन साफ
भोगांव। नगर के खंड क्षेत्र सुल्तानगंज के कार्यालय परिसर में कम्पोजिट विद्यालय संचालित है। इस विद्यालय में मिड डे मील जिन बर्तनो में बच्चों को परोसा जाता है उन्हें साफ ढंग से धोकर साफ नही किए जाने पर बच्चों को मिडडे मील खाने से पहले स्वयं बर्तन साफ करने पड़ते हैं। विद्यालय के छात्रों ने सोमवार को प्रधानाध्याक नवीन सक्सेना से रसोईयों द्वारा खाना बनाने वाले बर्तनों से लेकर खाने की थालियों को सही ढंग से साफ नही किये जाने की शिकायत की। रसोईयों को बर्तन साफ धोने की हिदायत देते हुये शिकायत पाये जाने पर उच्चाधिकारियों को जानकारियां दिये जाने की चेतावनी दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed