{"_id":"59229da74f1c1b42735367da","slug":"children-on-strike-over-death-threat-from-father-in-firozabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगीजी! बचाइए वरना मां की तरह हमें भी मार देगा हमारा बाप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगीजी! बचाइए वरना मां की तरह हमें भी मार देगा हमारा बाप
ब्यूरो/ अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Mon, 22 May 2017 01:43 PM IST
विज्ञापन
धरने पर बैठे तीन बच्चेे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद के गांधी पार्क में सोमवार को धरने पर बैठे तीन बच्चों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर अपने पिता से प्राण रक्षा की गुहार लगाई है। बच्चों ने पत्र लिखकर कहा है कि उनके पिता ने अवैध संबंधों के चलते उनकी मां की हत्या कर दी थी। फिलहाल वह जेल में है लेकिन अब संपत्ति के लिए उन्हें भी मरवाना चाहता है। बच्चों का कहना है कि अगर उनकी सुनवाई नहीं हुई तो वे जुलाई से आमरण अनशन करेंगे। सोमवार के तीन बच्चों के साथ धरने में उनके साथी छात्र भी शामिल रहे।
बता दें कि फिरोजाबाद के विभव नगर स्थित स्वामी रामतीर्थ विद्यालय की कक्षा नौ और सात में पढ़ने वाली संध्या-गौरी और उनके भाई काव्य ने स्कूल के बच्चों के साथ सोमवार को फिरोजाबाद के गांधी पार्क में धरना शुरू कर दिया। यहां बच्चों ने बताया कि उन्हें अपने पिता से जान का खतरा है और वे मुख्यमंत्री से अपनी सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। अगर हमारी मांग मानी गईं तो जुलाई से आमरण अनशन करेंगे।
संध्या और गौरी ने सीएम को लिखे पत्र में बताया है कि 2008 में उनके पिता अनुराग पाराशरी ने एक लड़की से अवैध संबंधों के चलते उनकी मां की हत्या कर दी थी। तब वे और उनका भाई बहुत छोटे थे। पिता को इस मामले में जेल भी हो गई लेकिन उसने पूरी संपत्ति पर कब्जा कर रखा है। बच्चों के अनुसार उनके बाबा ने उनके नाम जो जमीन की थी पिता जेल से ही उसके रुपये भी हड़प लेता है और उनको खर्च के रुपये भी नहीं देता। वे अच्छी शिक्षा के लिए भी मजबूर हैं।
विज्ञापन
बच्चों के अनुसार मां की हत्या के बाद उनका पालन पोषण ननिहाल में हुआ लेकिन पिता उनकी वजह से उनके नाना-नानी और मामा को भी जान से मारने की धमकी दे रहा है। ऐसे में बच्चों ने सीएम को पत्र लिखकर गुहार लगाई है कि उनकी प्राण रक्षा की जाए और संपत्ति का हक दिलाया जाए। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वे जुलाई से आमरण अनशन करेंगे।