फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Children left school

जिले में 43 हजार से अधिक बच्चों ने छोड़ दिया सरकारी स्कूल

Thu, 18 Jul 2019 12:04 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
Children left school
मथुरा। परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों की शिक्षा जिले के ग्रामीण अंचल और गरीबों को भी अब रास नहीं आ रही है। पिछले साल के मुकाबले इस बार 43702 बच्चे कम हो गए हैं। इसके लिए निदेशक बेसिक शिक्षा ने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को चेतावनी जारी की है। माना गया है कि इन स्कूलों में पढ़ाई का स्तर लगातार गिर रहा है।
विज्ञापन

शिक्षक भर्ती घोटाले में आगे रहे मथुरा जनपद में बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षण की स्थिति भी निरंतर बिगड़ती जा रही है। हालात इस कदर खराब हैं कि अब गरीब अभिभावक भी यहां बच्चों को पढ़ाने में कम ही रुचि ले रहे हैं। नामांकन के विभागीय आंकड़े बताते हैं कि 12 जुलाई तक मथुरा जनपद में छात्र पंजीकरण संख्या पिछले साल के मुकाबले 43702 कम हो गई है। इसमें प्राथमिक विद्यालयों में 34183 तथा उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 9519 छात्रों का नामांकन कम है।
विज्ञापन

हालांकि निदेशक बेसिक शिक्षा ने 15 प्रतिशत और नामांकन बढ़ाने के आदेश दिए थे, लेकिन जनपद में पिछले साल की नामांकन संख्या को भी कायम नहीं रखा जा सका है। इस स्थिति के चलते पिछले साल के मुकाबले कमजोर नामांकन में मथुरा को प्रदेश के 75 जनपदों में 71वां स्थान मिला है। इसमें सुधार के लिए निदेशक बेसिक शिक्षा ने बीएसए को सुधार लाने की चेतावनी दी है। साथ ही कहा है कि यह हालात वाकई खराब हैं। इससे साफ होता है कि पढ़ाई का स्तर ठीक नहीं है। लोगों का कहना है कि अगर माहौल होता तो प्राइवेट स्कूलों की तरफ इस तरह से दौड़ न होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed