फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Children asked to helicopter to go to school

बच्चों ने स्कूल जाने के लिए मांगा हेलीकॉप्टर, प्रशासन में मची खलबली

Wed, 25 Jul 2018 09:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Updated Wed, 25 Jul 2018 09:30 PM IST
विज्ञापन
Children asked to helicopter to go to school
प्रतीकात्मक तस्वीर

स्कूल जाने के लिए छात्रा द्वारा मुख्यमंत्री से हेलीकॉप्टर की मांग करने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। बुधवार को सीडीओ अधीनस्थों के साथ ग्राम हसनपुर पहुंचे और स्कूल की ओर आने वाले सभी रास्तों को निरीक्षण किया। बच्चों की इस परेशानी को ‘अमर उजाला’ ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था।  

विज्ञापन

     
नौहझील के गांव हसनपुर में एक डिग्री कॉलेज और एक इंटर कॉलेज है। आस पास के करीब पचास गांवों के बच्चे इनमें पढ़ते हैं। मरहला गांव के भी तमाम बच्चे हसनपुर पढ़ाई के लिए पहुंचते हैं। जिस मार्ग से छात्र-छात्राएं गुजरते हैं उस पर लोगों ने कब्जा कर उसे संकरा कर दिया है। बरसात ने हालात और भी खराब कर दिए। जलभराव हो जाने के बाद मरहला निवासी आठवीं की छात्रा भावना ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर हेलीकॉप्टर की मांग कर दी। बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी राम नेवास वीडीओ सरिता द्विवेदी व अन्य अधीनस्थों के साथ हसनपुर मरहेला का निरीक्षण करने पहुंचे। 
विज्ञापन


सीडीओ ने बताया कि स्कूल पहुंचने के लिए जो छोटा रास्ता है उसके थोड़े से भाग में सड़क संकरी है। बरसात के कारण मिट्टी का भराव नहीं हो सकता। नहर की पटरी से आने वाला रास्ता ठीक है। उस पर मूंज उगी है। जिसकी कटाई छंटाई के लिए खंड विकास अधिकारी को निर्देशित कर दिया गया है। सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से को बरसात के बाद बनवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed