{"_id":"686c9b37a419ffd15c0bbb28","slug":"children-are-studying-in-schools-which-are-not-recognized-2025-07-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: जिन स्कूलों की मान्यता नहीं...उन में पढ़ रहे बच्चे, ऐसे हो रहा नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: जिन स्कूलों की मान्यता नहीं...उन में पढ़ रहे बच्चे, ऐसे हो रहा नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़
Tue, 08 Jul 2025 09:44 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 08 Jul 2025 09:44 AM IST
सार
बिना मान्यता के स्कूल चलाए जा रहे हैं। खंड शिक्षा अधिकारी ने बिना मान्यता संचालित होने वाले दो स्कूलों पर कार्रवाई की।
विज्ञापन
खंड शिक्षा अधिकारी ने की कार्रवाई।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
शिक्षा के नाम पर बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। घरों के अंदर बच्चों को एबीसी से कखग पढ़ाया जा रहा हैं। खंड शिक्षा अधिकारी (नगर) सुमित कुमार ने बिना मान्यता संचालित होने वाले दो स्कूलों पर कार्रवाई की गई। एक स्कूल को नोटिस और दूसरे को बंद करने का निर्देश दिया गया है।
शासन के आदेश पर बिना मान्यता संचालित स्कूलों के खिलाफ बेसिक शिक्षा विभाग ने अभियान शुरू किया है। खंड शिक्षा अधिकारी (नगर) सुमित कुमार ने सोमवार को द ग्रेट इंडियन पब्लिक स्कूल हरजूपुरा ताजगंज का निरीक्षण किया। यहां पर नर्सरी से आठ तक की कक्षाओं का संचालन किया जा रहा था। छोटे कमरों में दो टेबल और बैंच डालकर बच्चों को पढ़ाया जा रहा था। विद्यालय प्रबंधक को मान्यता संबंधी कागज दिखाने का निर्देश दिया।
ये भी पढ़ें - UP: गौरव ने इसलिए चुनी मौत...आठ महीने पहले हुई शादी, पत्नी के बारे में बताई ऐसी बात; फिर रोते-रोते दे दी जान

Trending Videos
उनकी तरफ से फतेह सिंह एजुकेशन सोसायटी के रजिस्ट्रेशन का प्रमाणपत्र दिखाया गया, जो एक अप्रैल 2009 तक मान्य था। अस्थायी मान्यता प्रमाणपत्र 31 मई 2004 का था। जिसका नवीनीकरण नहीं कराया गया था। इसके बाद बीएस पब्लिक स्कूल कैलाशकुंज तोरा का निरीक्षण किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि एक आवासीय भवन के प्रथम तल पर स्कूल संचालित किया जा रहा है। स्कूल के प्रधानाचार्य बीएस प्राइमरी और जू.हा. स्कूल नगला डीम ताजगंज के कागज दिखाने लगे। विद्यालय को तत्काल बंद करने का निर्देश दिया गया।
ये भी पढ़ें - UP: पेट्रोल पंप मैनेजर ने खुद को मारी गोली, क्या है मौत की असली कहानी...घरवालों ने जानें क्या कहा
ये भी पढ़ें - UP: पेट्रोल पंप मैनेजर ने खुद को मारी गोली, क्या है मौत की असली कहानी...घरवालों ने जानें क्या कहा
हर गली में संचालित हो रहे ऐसे स्कूल
एक स्कूल के नाम पर कई स्कूलों का संचालन किया जा रहा है। यह बात भी खंड शिक्षा अधिकारी के सामने आ रही है। कई प्रबंधक एक स्कूल की मान्यता पर अलग-अलग स्थानों पर उसी नाम से स्कूल खोल लेते हैं। छोटे बच्चों का प्रवेश कराते समय अभिभावक पर अधिक ध्यान नहीं देते लेकिन यह गलती उनके बच्चों के भविष्य को खराब कर सकती है।