फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Petrol pump manager shot himself what is the real story of his death know what his family said

UP: पेट्रोल पंप मैनेजर ने खुद को मारी गोली, क्या है मौत की असली कहानी...घरवालों ने जानें क्या कहा

Tue, 08 Jul 2025 09:34 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 08 Jul 2025 09:34 AM IST
सार

आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के अमरपुरा स्थित पेट्रोल पंप में युवक ने खुद को गोली मार ली। युवक पंप पर मैनेजर के रूप में कार्य करता था। लाश पेट्रोल पंप के कार्यालय में पड़ी मिली। सूचना पर पहुंची जांच में जुटी है।
 

विज्ञापन
Petrol pump manager shot himself what is the real story of his death know what his family said
मैनेजर पिंटू का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के बिचपुरी मार्ग स्थित एक पेट्रोल पंप पर रविवार रात मैनेजर पिंटू (25) ने कनपटी पर गोली मारकर खुदकुशी कर ली। इससे कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। पुलिस को घटनास्थल पर तमंचा मिला। एसीपी का कहना है कि कारण पता नहीं चल सका है। परिजनों और कर्मचारियों से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन



 

भगवती विहार, बोदला निवासी पिंटू अवधपुरी स्थित केएसके पेट्रोल पंप पर 2 साल से मैनेजर थे। परिजनों ने बताया कि वह रात 9 बजे ड्यूटी पर पहुंचे थे। पंप पर दो अन्य कर्मचारी भी ड्यूटी कर रहे थे। रात तकरीबन 1:30 बजे ऑफिस के अन्य कर्मचारियों ने गोली चलने की आवाज सुनी। इस पर कर्मचारी ऑफिस में पहुंच गए। पिंटू के सिर में गोली लगी थी। वह तड़प रहे थे। कुछ ही देर में सांसें थम गईं। हाथ में तमंचा था। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। मृतक के परिजन भी आ गए।

ये भी पढ़ें -  UP: गौरव ने इसलिए चुनी मौत...आठ महीने पहले हुई शादी, पत्नी के बारे में बताई ऐसी बात; फिर रोते-रोते दे दी जान


 
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल से खुलेगा राज
एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने जांच की है। घटनास्थल पर तमंचा मिला है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। जांच की जा रही है। परिजन ने किसी तरह का आरोप नहीं लगाया है। मृतक का मोबाइल लाॅक है। उसे खुलवाया जाएगा। आशंका है कि मैनेजर किसी बात से परेशान थे। यह भी पता किया जा रहा है कि पिंटू के पास तमंचा कहां से आया?

ये भी पढ़ें -   लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा: नींद में थे बस यात्री...धमाके से खुली आंखें, खून से सने लोग; मंजर देख कांप गई रूह


 
विज्ञापन

तनाव की नहीं दी थी जानकारी
मृतक के चाचा मान सिंह ने बताया कि पिंटू तीन भाई और एक बहन में सबसे बड़े थे। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिवार के लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि पिंटू ने आत्महत्या क्यों की? उन्होंने कभी किसी तरह के तनाव की जानकारी नहीं दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed