{"_id":"5e35bf788ebc3e4afc089bfd","slug":"child-was-abducted-by-bar-dancer-of-mumbai-crime-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तीन लाख में बेचने को किया था बालक का अपहरण, मुंबई की बार डांसर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन लाख में बेचने को किया था बालक का अपहरण, मुंबई की बार डांसर गिरफ्तार
Sun, 02 Feb 2020 12:18 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 02 Feb 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में बच्चा चोरी की आरोपी महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा थाना छत्ता के गुदड़ी मंसूर खां से ढाई महीने के बालक उदय का अपहरण मुंबई की बार डांसर मीना देवी ने किया था। वह बालक को तीन लाख रुपये में बेचने वाली थी। लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपी महिला ने पूछताछ में बताया कि वह बालक के पिता के फूफा की पत्नी है। उसके पति ने ही अपहरण की साजिश रची थी।
25 जनवरी को बाह के पातीपुरा गांव निवासी ग्यासीराम के ढाई महीने के बेटे उदय को गुदड़ी मंसूर खां से एक महिला अगवा कर ले गई थी। पुलिस ने महिला की तलाश की। उसे मुंबई से गिरफ्तार कर लिया। बालक को भी बरामद कर लिया।
एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि आरोपी मुंबई के ठाणे निवासी मीना देवी पत्नी केशव है। महिला ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वह बार डांसर है। पति केशव ग्यासीराम का फूफा है। उसी ने बच्चे के अपहरण के लिए कहा था। वह बच्चे को मुंबई ले गई थी।
विज्ञापन
बच्चे को दो से तीन लाख रुपये में बेचने वाली थी। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से सुराग मिले थे। केशव की कॉल डिटेल से महिला का पता मिल गया। इसके बाद महिला को मुंबई में उसके घर से पकड़ लिया गया। केशव फरार है।

मुंबई का गैंग कर रहा बच्चा चोरी
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि केशव और मीना के तार मुंबई के बच्चा चोर गैंग से जुड़े हुए हैं। आशंका है कि अब तक आठ से दस बच्चे चोरी कर चुके हैं। गैंग में शामिल महिलाएं नि:संतान दंपती के लिए सरोगेट मदर बनने का झांसा देती हैं। लोगों से कहा जाता है कि वह गर्भवती हैं।
इसके नाम पर रुपये ले लेते हैं। इसके बाद बच्चों को चोरी करके दंपती को सुपुर्द कर देते हैं। इसके अलावा भी बच्चों को गोद दिलाने का भी काम करते हैं। गैंग अगवा किए जाने वाले बच्चों को पहले से निशाने पर रखता है।
उनके फोटो खींचकर रखते हैं। जिन लोगों को बच्चे चाहिए होते हैं, उन्हें व्हाट्स एप पर फोटो दिखाते हैं। जिन बच्चों को लोग लेने की बात करते हैं, उनका अपहरण कर लिया जाता है।

‘आपरेशन खुशी’ से परिवार को दिलाई खुशी
ढाई महीने के उदय के अपहरण के बाद पुलिस की कई टीम बनाई गईं। एसपी सिटी बोत्रेे रोहन प्रमोद खुद टीम का नेतृत्व कर रहे थे। उन्होंने बच्चे की बरामदगी के लिए आपरेशन खुशी बनाया। टीम को दरगाह के पास सीसीटीवी कैमरों के फुटेज मिले।
इसमें ग्यासीराम का फूफा केशव महिला के साथ पहले से नजर आ रहा था। इससे ही पुलिस को सुराग मिल गया। उसकी कॉल डिटेल भी महिला से बातचीत की तरफ इशारा कर रही थी। इसके बाद टीम ने मुंबई में लोकेशन आने के बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया। उदय की तबीयत खराब होने के कारण उसे मुंबई के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया। माता-पिता उसकी देखरेख कर रहे हैं। बेटे के मिलने से वह खुश हैं।