फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Child thief gang unknown old lady come to pick up nursery student in school agra

बच्चा चोर गिरोह: स्कूल में नर्सरी के छात्र को लेने आई थी अंजान वृद्धा, मां को फोन मिलाते ही हो गई लापता

Thu, 15 Sep 2022 10:39 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 15 Sep 2022 10:39 PM IST
सार

अंजान वृद्धा ने नर्सरी के छात्र के नाम की पर्ची दिखाई थी, लेकिन आज वो स्कूल ही नहीं आया था। शक होने पर प्रधानाचार्य ने मां को फोन मिला दिया, जिसके बाद अंजान वृद्धा लापता हो गई।  
 

विज्ञापन
Child thief gang unknown old lady come to pick up nursery student in school agra
सीसीटीवी में कैद हुई अंजान वृद्धा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बच्चा चोरी की अफवाहों के बीच आवास विकास कॉलोनी के एक स्कूल में अंजान वृद्धा पहुंची। उसने नर्सरी के छात्र के नाम लिखी पर्ची दिखाई। छात्र स्कूल नहीं आया था। इस तरह महिला के आने पर प्रधानाचार्य ने बच्चे की मां को फोन मिला दिया। मां के किसी को भेजने से मना करने पर शक हो गया। वह उसे पकड़ पाती, तब तक संदिग्ध वृद्धा भाग निकली। मगर, स्कूल के सीसीटीवी में कैद हो गई। बच्चे के पिता ने पुलिस को तहरीर दी है।

विज्ञापन


आवास विकास कालोनी के सेक्टर चार निवासी चंद्रप्रकाश दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अछनेरा सब स्टेशन मे तकनीशियन हैं। उनकी पत्नी चंचल, चार साल का बेटा नौरांश और डेढ़ साल का छोटा बेटा है। गौरांश घर के पास ही सेंट पाल पब्लिक स्कूल में कक्षा नर्सरी का छात्र है। रोजाना पत्नी स्कूल से लेकर आती हैं।
विज्ञापन


चंद्रप्रकाश ने बताया कि बुधवार को घर में श्राद्ध था। इस कारण गौरांश को स्कूल नहीं भेजा। वह घर में ही खेल रहा था। दोपहर में करीबन 11:10 बजे 60 साल की वृद्धा स्त पहुंची। उसने नेट पर चौकीदार को एक पर्ची दिखाई। इस पर गौरांश का नाम लिखा हुआ था। चौकीदार के पूछने पर गौरांश को बुलाने के लिए कहा। पर्ची देखकर कर्मचारी ने प्रधानाचार्य गीता वर्मा से पूछा। उन्होंने चंचल क फोन किया। कहा कि आपने एक वृद्धा को पर्ची लेकर भेजा है। इस पर चंचल ने बेटे को भेजने से मना कर दिया। यह सुनकर कर्मचारी बाहर आए। मगर, तब तक वृद्धा जा चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपहरण की साजिश की आशंका

किसी अंजान महिला के स्कूल पहुंचने से चंद्रप्रकाश और चंचल घबरा गए हैं। उन्होंने आशंका जताई कि गौरांश के अपहरण की साजिश की गई है। वह स्कूल गया होता तो वृद्धा लेकर चली जाती है। इससे परिवार के लोग डरे हुए हैं। उन्होंने शाम को थाना जगदीशपुरा पुलिस को जानकारी दी। यह भी कहा कि उनकी किसी से रंजिश नहीं है।

सीसीटीवी में कैद वृद्धा

थाना प्रभारी निरीक्षक जगदीशपुरा का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। उधर, स्कूल के सीसीटीवी फुटेज में वृद्धा कैद हो गई है। इससे उसकी पहचान हो सकती है। वह कहां की रहने वाली है? कहां से आई थी? यह पता चल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed