{"_id":"5d541bee8ebc3e6c990bd9d3","slug":"child-thief-caught-in-etah-crime-news-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपीः दिनदहाड़े महिला की गोदी से बच्चा छीनकर भागा चोर, पकड़कर पुलिस को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः दिनदहाड़े महिला की गोदी से बच्चा छीनकर भागा चोर, पकड़कर पुलिस को सौंपा
Wed, 14 Aug 2019 08:05 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 14 Aug 2019 08:05 PM IST
विज्ञापन
बच्चा चोर का आरोपी पुलिस गिरफ्त में
- फोटो : अमर उजाला
शहर के मोहल्ला शांति नगर से जा रही महिला की गोद से एक चोर बच्चे को छीन कर भागने लगा, चीख पुकार मची तो राहगीरों ने दौड़ाकर किसी तरह से पकड़ा और चोर को पुलिस के हवाले कर दिया है।
थाना कोतवाली नगर के मोहल्ला शांति नगर में अपनी रिश्तेदारी में घूमने आई प्रियंका पत्नी विनोद कुमार निवासी गांव घनी थाना एका जिला फिरोजाबाद अपने बच्चे को गोद में लेकर पैदल ही जा रही थी। जैसे ही वह पूर्व चेयरमैन अनुपम अड़ंगा के मकान के पास पहुंची तो वहां पहले से घात लगाए बैठे चोर ने झपट्टा मारकर बच्चे को छीन लिया।
बच्चे को छीनते ही महिला चिल्लाने लगी, लोगों ने जब चोर को भागते हुए देखा तो कुछ राहगीर उसके पीछे दौड़ लिए और कुछ ही दूरी पर चोर को पकड़ लिया। लोगों ने कोतवाली नगर प्रभारी को फोन पर ही पूरी घटना बताई।

Trending Videos
मौके पर पहुंची पुलिस को लोगों ने चोर सौंप दिया। पुलिस महिला को भी अपने साथ ले आई। पुलिस पूछताछ में चोर ने अपना नाम पवन पुत्र रामौतार निवासी हिंदू नगर थाना कोतवाली नगर बताया है। उसने जेब काटने की बात कबूल की है। साथ ही पुलिस ने महिला की तहरीर पर चोर के खिलाफ बच्चा चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।